Bihar News: सड़क हादसे में अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, 15 घायल Bihar Crime News: चर्चित 'देवर-भाभी' हत्याकांड में तीनों सीरियल किलर को उम्रकैद की सजा Bihar News: परिवहन विभाग की जांच के दौरान हादसे में पुलिसकर्मी घायल, मदद करने की बजाय मौके से फरार हुए अफसर Bihar News: सोशल मीडिया के जुनून ने ली जान की बाजी, युवक रेल इंजन पर चढ़कर हुआ घायल Life Style: नकली कॉफी से रहें सावधान, आपकी सुबह की चुस्की बिगाड़ सकती है सेहत Bihar News: विधान परिषद डाटा डिलीट मामले में SIT का गठन, CIBER SP की अगुआई में 6 सदस्यीय टीम करेगी जांच Bihar Crime News: गया में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों का पुलिस के खिलाफ हंगामा Bihar News: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, एक युवक गिरफ्तार Bihar News: बिहार को मिलेगा नया एयर कनेक्शन, इस एयरपोर्ट से उड़ानें होंगी जल्द शुरू Bihar News: पुलिस टीम पर हमले में 3 जवान घायल, अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी
08-Mar-2025 10:09 AM
By FIRST BIHAR
Patna News : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जदयू कार्यालय पहुंचे और वहां मौजूद सभी महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान महिलाओं ने उनका जमकर स्वागत किया और 'दो हजार पच्चीस, फिर से नीतीश' के नारे लगाए। यह चुनावी साल है और बिहार में महिलाओ के लिए कई सारी घोषणाएं की गई है। महिलाओं के लिए उन्होंने कई योजनाएं चलाई है और बिहार महिला सशक्तीकरण की मिसाल पेश कर रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने आप लोगों के लिए क्या-क्या किया है, इसे बताने की जरूरत नहीं है। बिहार में महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं। जीविका दीदियां आज गांव-गांव में महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहीं हैं। आज बिहार में सबसे अधिक महिला पुलिसकर्मी हैं। इतना ही नहीं, महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। किसी भी राज्य या देश के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है।
भारती मेहता की ओर इशारा करते हुए कहा कि आपको तो हमने अध्यक्ष बना ही दिया है। अब आप इन लोगों को आगे बढ़ाइए। 2005 से पहले महिलाओं के लिए कोई काम नहीं हुआ था। किसी को महिलाओं के उत्थान और विकास की चिंता थी ही नहीं। शाम को घर से भी नहीं निकल पाती थीं। आज माहौल बदला है। महिलाएं देर रात तक सड़कों पर बेखौफ घूमतीं हैं। कहीं भी डर भय का माहौल नहीं है। महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर राज्य सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। सरकारी सेवाओं में 35 प्रतिशत आरक्षण के साथ पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकाय के चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया गया है। आज महिलाएं पूर्ण आत्मविश्वास से प्रदेश की तरक्की में योगदान दे रहीं हैं।