ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

Bullet Train In Bihar: बिहार में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, पटना समेत इन 5 जिलों में तैयारी तेज, 260 KM में बनेगा एलिवेटेड ट्रैक

Bullet Train In Bihar: बिहार में बुलेट ट्रेन चलाने को लेकर तैयारी तेज हो गई है। पटना सहित बिहार के पांच जिलों में करीब 260 किमी एलिवेटेड ट्रैक कॉरिडोर निर्माण करने के लिए अगस्त तक डीपीआर तैयार हो जाएगा।

Bullet Train In Bihar
बिहार में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bullet Train In Bihar: बिहार में बुलेट ट्रेन दौड़ने वाली है। राज्य में हाईस्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। पटना समेत बिहार के पांच जिलों में बुलेट ट्रेन के एलिवेटेड ट्रैक कॉरिडोर का निर्माण जल्द ही शुरू होने वाला है। अगस्त तक नेशनल हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHRCL) इसकी डीपीआर यानी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर लेगा। दो-तीन महीनों में एजेंसी का चयन किया जाएगा, जिसके बाद सर्वे कराकर काम शुरू हो जाएगा।


नेशनल हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHRCL) जल्द ही डीपीआर तैयार करने के लिए एक एजेंसी का चयन करेगा। देश में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के बाद केंद्र सरकार अब वाराणसी-पटना-हावड़ा हाईस्पीड रेल कॉरिडोर पर तेजी से काम कर रही है। पहले फेज में वाराणसी से पटना होते हुए हावड़ा तक एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाएगा, जबकि दूसरे फेज में दिल्ली से वाराणसी तक इसका विस्तार किया जाएगा। पटना में फुलवारीशरीफ एम्स के पास बुलेट ट्रेन स्टेशन प्रस्तावित है। पटना जिले में बुलेट ट्रेन के लिए 60.90 किमी एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण होगा।


इस प्रोजेक्ट के लिए 135.06 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी, जिसके लिए 58 गांवों में जमीन चिह्नित की गई है। एलिवेटेड ट्रैक निर्माण में करीब 3,881 पेड़ बाधा बन सकते हैं। जिन्हें ट्रांसप्लांट करने या हटाने के लिए वन विभाग से एनओसी लेना होगा। परमिशन मिलने के बाद पटना में बुलेट ट्रेन ट्रैक का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें