ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

पटना में जल जमाव को लेकर अधिकारियों पर गिरी गाज,नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव की हुई छुट्टी, बुडको के एमडी पर भी गिरी गाज

PATNA: पटना में जल जमाव को लेकर उठ रहे सवालों के बीच बुडको के एमडी पर गाज गिरी है. बुडको के मैनेजिंग डायरेक्टर अमरेंद्र प्रसाद सिंह को हटा दिया गया है. इनकी जगह पर सीएम सचिवालय के सचिव

पटना में जल जमाव को लेकर अधिकारियों पर गिरी गाज,नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव की हुई छुट्टी, बुडको के एमडी पर भी गिरी गाज
Rajnish Singh
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA:  पटना में जल जमाव को लेकर उठ रहे सवालों के बीच बुडको के एमडी पर गाज गिरी है. बुडको के मैनेजिंग डायरेक्टर अमरेंद्र प्रसाद सिंह को हटा दिया गया है.  इनकी जगह पर सीएम सचिवालय के सचिव चंद्रशेखर सिंह को अगले आदेश तक बुडको का एमडी बनाया गया है. बिहार राज्य योजना पर्षद के परामर्शी डॉ दीपक प्रसाद का तबादला करते हुए मंत्रिमंडल सचिवालय में प्रधान सचिव के पद पर भेजा गया. पटना के कमिश्नर आनंद किशोर को नगर विकास एवं आवास विभाग का सचिव बनाया गया है, जबकि उन्हें पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के एमडी का भी प्रभार दिया गया है.

प्रदीप कुमार झा को पीआरडी का डायरेक्टर बनाया गया है. जबकि संजय अग्रवाल को पटना के कमिश्नर का प्रभार दिया गया है.नगर विकास  एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद का तबादला करते हुए साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग में प्रधान सचिव के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है. चैतन्य प्रसाद को संसदीय कार्य विभाग में प्रधान सचिव के तौर पर अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 

साइंस एंड टेक्नोलॉजी के प्रधान सचिव हरजोत कौर बम्हरा का तबादला करते हुए उन्हें खान एवं भूतत्व विभाग में प्रधान सचिव और खान आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है. साथ ही इन्हें बिहार राज्य खनन निगम लिमिटेड के एमडी का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.




इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Rajnish Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें