ब्रेकिंग
रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडरामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंड

Bihar Weather: बिहार में इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, IMD ने अभी से किया सावधान

Bihar Weather: बिहार में नवंबर रहेगा उम्मीद से ज्यादा गर्म, दिसंबर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड। तापमान 27-29°C रहने का अनुमान, 10 दिन बूंदाबांदी भी संभव..

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather: बिहार के लोगों को अभी कड़ाके की ठंड के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। मौसम विभाग ने साफ बता दिया है कि नवंबर में दिन-रात का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री ऊपर ही रहेगा। सुबह-शाम हल्की ठण्ड महसूस होगी, लेकिन असली सर्दी दिसंबर में ही दस्तक देगी।


मौसम विज्ञान केंद्र के क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया है कि पछुआ हवाओं की वजह से नवंबर में मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा। दूसरे हफ्ते में 10 दिन हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान पूर्वी और दक्षिणी इलाकों में बादल छाए रहेंगे और तराई में सुबह घने कोहरे का प्रकोप देखने को मिलेगा। लेकिन तापमान 27-29 डिग्री के बीच ही बना रहेगा। दिसंबर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, तब जाकर कड़ाके की ठंड पड़ेगी।


पिछले पांच साल में अक्टूबर का न्यूनतम तापमान इस बार सबसे अधिक रहा। पटना में इस बार तापमान 22.4 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि 2021 में यह 17.4 डिग्री था। यानी 5 डिग्री की बढ़ोतरी। गया, भागलपुर और पूर्णिया में भी यही हाल है।


पांच साल का तापमान रिकॉर्ड

पटना में अक्टूबर का औसत न्यूनतम तापमान  

- 2025 → 22.4°C  

- 2024 → 22.7°C  

- 2023 → 18.6°C  

- 2022 → 17.8°C  

- 2021 → 17.4°C  

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें