ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar Weather: बिहार के 25 जिलों में आज बारिश की संभावना, IMD ने जारी की चेतावनी

Bihar Weather: बिहार में अगले 24 घंटों में पटना सहित 25 जिलों में भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने का अलर्ट। कल हाजीपुर में सबसे ज्यादा बारिश की गई दर्ज..

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather: बिहार में मौसम ने अब करवट ले ली है और अगले 24 घंटों में पटना सहित 25 जिलों में भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और दक्षिण ओडिशा के पास बने चक्रवाती हवाओं और मानसून की सक्रिय द्रोणिका के कारण यह मौसमी बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को पटना में हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में कमी आई है और हाजीपुर में सबसे ज्यादा 66.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।


मौसम विभाग ने आज 25 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है। राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। इस मौसमी गतिविधि के कारण जलजमाव और बिजली गिरने की घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है। खासकर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। किसानों से भी अनुरोध है कि वे खेतों में काम करने से बचें।


सोमवार को बिहार के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। हाजीपुर में 66.4 मिमी बारिश के साथ सबसे ज्यादा वर्षा हुई, जबकि अररिया के रानीगंज में 55.4 मिमी, मुजफ्फरपुर के कांटी में 52.6 मिमी और नालंदा के हिसुआ में 46.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। पटना में 2.0 मिमी बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा। राजगीर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बारिश से उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली लेकिन अगले 24 घंटों में मौसम काफी बिगड़ सकता है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें