ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Weather: बिहार के तापमान में गिरावट जारी, इस दिन से देखने को मिलेगा ठंड का असली रूप

Bihar Weather: हिमालय की बर्फबारी का बिहार पर तगड़ा असर। पछुआ हवाओं से लोग परेशान। तापमान में लगातार गिरावट जारी..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather: हिमालय की चोटियों पर हो रही बर्फबारी का असर अब बिहार के मैदानों तक पहुंच गया है। उत्तर-पश्चिम से बह रही पछुआ हवाओं ने मौसम को अचानक ठंडा कर दिया। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री गिर गया। जबकि न्यूनतम तापमान कई जगह 16 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है। पटना, गया, भागलपुर, सीवान, दरभंगा और नवादा जैसे जिलों में सुबह-शाम की ठंडक ने लोगों को घरों में कैद कर लिया है।


इस दौरान पछुआ हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहती है। इससे सबसे ज्यादा असर दक्षिण बिहार में पड़ा है। सीवान के जीरादेई में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है जो इस सीजन का सबसे कम है। गया और नवादा में 17 डिग्री, जबकि पटना में 18.7 डिग्री तापमान रहा। उत्तर बिहार में दरभंगा का पारा 19.8 डिग्री पर अटका है। जबकि औरंगाबाद 13.9, पूसा 13.8, रोहतास 13.9, वैशाली 15.5 और मुंगेर में तापमान 16.6 डिग्री तक नीचे आ गया है। दिन में धूप निकलने के बाद थोड़ी राहत जरूर होती है लेकिन हवा की चुभन अब गर्माहट पर भारी पड़ रही है।


इसके अलावा सुबह की धुंध ने सड़कों पर विजिबिलिटी घटा दी है। किशनगंज, अररिया, भागलपुर, बक्सर और रोहतास जैसे जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा। वाहन चालकों को स्लो ड्राइविंग करनी पड़ रही। मौसम केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने कहा कि अगले तीन-चार दिनों तक पछुआ हवाएं तेज रहेंगी। न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री और गिरने की संभावना है। नवंबर मध्य तक पारा 12-13 डिग्री तक पहुंच सकता है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें