ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar News: ग्रेटर पटना की तरह विकसित होगा बिहार का यह शहर, यहां नई टाउनशिप ‘सीतापुरम’ बसाने की योजना

Bihar News: पटना पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए सोनपुर को ग्रेटर पटना की तर्ज पर और सीतामढ़ी के पास सीतापुरम को नई टाउनशिप के रूप में विकसित किया जाएगा। नौ प्रमंडलीय मुख्यालयों में भी सैटेलाइट सिटी बनाने की योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: राजधानी पटना पर बढ़ते शहरी दबाव को देखते हुए गंगा के पार सोनपुर को ग्रेटर पटना की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसी के साथ सीतामढ़ी के पास सीतापुरम नामक नई टाउनशिप बसाने की भी योजना है। राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में नई सरकार की पहली कैबिनेट ने मंजूरी दे दी थी।


इसके तहत सोनपुर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त सैटेलाइट टाउनशिप विकसित होगी, जबकि सीतापुरम को माता सीता से जुड़े पुनौराधाम और यहां बन रहे भव्य मंदिर को ध्यान में रखते हुए धार्मिक-पर्यटन के दृष्टिकोण से बसाया जाएगा।


इन दोनों टाउनशिप के अलावा राज्य के सभी नौ प्रमंडलीय मुख्यालयों—पटना, छपरा (सारण), गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, मुंगेर, पूर्णिया और सहरसा—में भी सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की योजना है। इन नए शहरों को इस तरह विस्तार दिया जाएगा कि आवासीय, औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों का संतुलित विकास हो सके।


नई टाउनशिप में चौड़ी सड़कें, पार्क, खेल मैदान, सामुदायिक केंद्र, मॉडर्न ट्रैफिक सिस्टम, सुरक्षा व्यवस्था, मनोरंजन जोन, कमर्शियल जोन, हरे-भरे पार्क, सीवेज और कचरा प्रबंधन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देकर इन क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित किए जाएंगे।


योजना को अमल में लाने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग को ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। लैंड पूलिंग मॉडल के माध्यम से आवश्यक भू-व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि कुल 11 प्रमुख शहरों में नई सिटी विकसित करने का रोडमैप तैयार किया गया है। सोनपुर को ग्रेटर पटना की तरह और सीतापुरम को पुनौराधाम की धार्मिक पहचान को ध्यान में रखते हुए आधुनिक रूप से विकसित किया जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें