Hindi News / bihar / patna-news / Bihar News: सूबे के 17 ठेकेदार-कंपनियां 'ब्लैकलिस्ट', ग्रामीण कार्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,...

Bihar News: सूबे के 17 ठेकेदार-कंपनियां 'ब्लैकलिस्ट', ग्रामीण कार्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, वजह क्या है....

ग्रामीण कार्य विभाग ने सड़क निर्माण में गड़बड़ी और निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं करने के आरोप में 17 ठेकेदारों एवं कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। विभाग ने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया है कि ब्लैकलिस्ट संवेदकों को किसी भी नई निविदा....

1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Jun 17, 2026, 3:17:56 PM

Bihar News, Bihar Rural Works Department, Contractor Blacklisted Bihar, Bihar Road Construction News, Bihar Tender News, Rural Works Department Action, Bihar Contractors News, Blacklisted Contractors

- फ़ोटो Google

Bihar News: ग्रामीण कार्य विभाग ने ठेकेदारों पर बड़ी कार्रवाई की है. सड़क निर्माण में गड़बड़ी, तय समय पर काम पूर्ण नहीं करने के आरोप में ग्रामीण कार्य विभाग ने 17 कंपनी-ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है. किसी को 3 साल तो किसी को 4 साल व इससे अधिक समय के लिए ब्लैक लिस्ट किया गया है. विभाग ने इस संबंध में अन्य कार्य एजेंसी को जानकारी भेजी है. 

ग्रामीण कार्य विभाग की सूचना पर पथ निर्माण विभाग ने अपने इंजीनियरों को इस संबंध में सूचना भेजी है. पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख-सह-अपर आयुक्त - सह-विशेष सचिव (कार्य प्रबंधन) । ने सभी मुख्य अभियंता, प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, मुख्य महाप्रबंधक, बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, सभी अधीक्षण अभियंता (रा०उ०प० अंचल सहित) , सभी कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखा है. 

पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख ने कहा है कि अन्य विभागों / निगमों द्वारा कालीसूची में डाले गये / मुक्त किये गये संवेदकों की सूची के अनुसार काम करें. जिस संवेदकों को कालीकृत किया गया है, उन्हें टेंडर में शामिल होने से वंचित करें.