Ration Card Bihar: बिहार के राशन कार्ड होल्डरों के लिए बड़ी खबर है। राज्य के सभी 38 जिलों में लगभग 52.22 लाख लोगों के नाम राशन कार्ड से हटाए जा सकते हैं। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने यह आदेश आधार न होने या गलत होने के कारण वेरिफिकेशन रिजेक्ट होने के बाद दिया।
अब तक राज्य में 5.92 करोड़ राशन कार्ड होल्डरों का आधार वेरिफिकेशन किया जा चुका है। जबकि कुल 6.74 करोड़ पीडीएस लाभुकों की आधार सीडिंग अभी बाकी है। जिन लोगों के नाम राशन कार्ड से हटाए जाएंगे, उन्हें सस्ते या मुफ्त पीडीएस दुकानों से अनाज नहीं मिलेगा।
जिलावार जानकारी के अनुसार, पटना में 2.96 लाख, दरभंगा 2.64 लाख, नालंदा 2.29 लाख, पूर्वी चंपारण 2.21 लाख, समस्तीपुर 1.40 लाख, मुजफ्फरपुर 1.79 लाख, सीतामढ़ी 98.7 हजार, मधुबनी 1.98 लाख, पश्चिम चंपारण 2.06 लाख और वैशाली 2.43 लाख लोगों का वेरिफिकेशन रिजेक्ट हुआ।
वहीं, पटना में 27.3 लाख, दरभंगा 24.7 लाख, नालंदा 15.3 लाख, पूर्वी चंपारण 28.6 लाख, समस्तीपुर 25.7 लाख, मुजफ्फरपुर 30.4 लाख, सीतामढ़ी 21.0 लाख, मधुबनी 26.9 लाख, पश्चिम चंपारण 23.8 लाख और वैशाली 18.9 लाख वेरिफिकेशन एक्सेप्ट हुए।
बिहार सरकार ने आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी है। इच्छुक आवेदक घर बैठे rconline.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाकर आसानी से राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।





