ब्रेकिंग
ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो

राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट

बिहार राज्यसभा चुनाव में दूसरी वरीयता के वोटों के आधार पर भाजपा के शिवेश कुमार ने आरजेडी उम्मीदवार एडी सिंह को हराया। कुल वोट वैल्यू में शिवेश कुमार को 4202 और एडी सिंह को 3700 वोट मिले।

बिहार न्यूज
एनडीए की बड़ी जीत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर ली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा नेता नितिन नवीन, जदयू के वरिष्ठ नेता रामनाथ ठाकुर, रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और भाजपा के महासचिव शिवेश राम राज्यसभा चुनाव जीत गए हैं। पांचवीं सीट के उम्मीदवार शिवेश राम को सबसे अधिक विधायकों के वोट मिले। राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। 


चुनाव आयोग ने बिहार की 5 राज्यसभा सीट के लिए हुए चुनाव नतीजे जारी किया। दूसरी वरीयता के आधार पर बीजेपी के उम्मीदवार शिवेश कुमार ने आरजेडी उम्मीदवार एडी सिंह के खिलाफ जीत दर्ज की। शिवेश राम को टोटल वैल्यू का वोट 4202 मिला। वही एडी सिंह को टोटल वैल्यू ऑफ वोट 3700 मिला। 


एडी सिंह को पहली वरीयता के 37 वोट मिले थे। शिवेश कुमार को पहली वरीयता के 30 वोट मिले थे। लेकिन दूसरे वरीयता के वोटो में शिवेश राम के पास टोटल वैल्यू ऑफ वोट बढ़ गए। जबकि एडी सिंह को दूसरी वरीयता का एक भी वोट नहीं मिला।


 वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 44 विधायकों का वोट मिला। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को 44 विधायकों का वोट मिला। उपेंद्र कुशवाहा को 42 विधायकों का वोट मिला जबकि रामनाथ ठाकुर को 42 विधायकों का वोट मिला।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें