ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....

Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए मतदान जारी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधानसभा पहुंचकर वोट डाला। अब तक NDA के 176 और महागठबंधन के 37 विधायकों ने मतदान किया, जबकि कांग्रेस के दो विधायक गायब बताए जा रहे हैं।

Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News : बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। राज्य की पांच राज्यसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान जारी है। सुबह 9 बजे से शुरू हुई वोटिंग प्रक्रिया में विधानसभा के विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक नितिन नवीन ने भी विधानसभा पहुंचकर अपना वोट डाला।


जानकारी के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार देर रात पटना पहुंचे थे। इसके बाद सोमवार सुबह वे बिहार विधानसभा पहुंचे और राज्यसभा चुनाव के लिए अपना मतदान किया। उनके वोट डालने के साथ ही एनडीए खेमे में उत्साह देखा गया। राज्यसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की नजर वोटिंग प्रक्रिया पर बनी हुई है।


अब तक मिली जानकारी के अनुसार एनडीए के कुल 176 विधायकों ने अपना वोट डाल दिया है। वहीं महागठबंधन के 37 विधायकों ने भी मतदान कर लिया है। हालांकि कांग्रेस के कुछ विधायकों की अनुपस्थिति को लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के दो विधायक अभी तक ट्रेसलेस बताए जा रहे हैं और उन्होंने अभी तक मतदान नहीं किया है। इसके अलावा राजद का भी एक विधायक वोटिंग के समय मौजूद नहीं था।


विधानसभा परिसर में सुबह से ही राजनीतिक दलों के नेताओं और विधायकों की आवाजाही जारी है। सभी दल अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने की कोशिश में जुटे हुए हैं ताकि मतदान के दौरान किसी तरह की क्रॉस वोटिंग की संभावना न बने। इसी वजह से कई दलों ने अपने विधायकों को पहले से ही एक साथ रखा था।


बिहार में इस बार राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव हो रहा है, लेकिन मैदान में कुल छह उम्मीदवार हैं। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प हो गया है और मतदान की नौबत आई है। एनडीए की ओर से पांच उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि महागठबंधन की तरफ से अमरेंद्र धारी सिंह एकमात्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।


बिहार विधानसभा में एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए किसी भी उम्मीदवार को 41 विधायकों का समर्थन जरूरी होता है। मौजूदा विधायकों की संख्या को देखते हुए एनडीए के पास पर्याप्त बहुमत है। आंकड़ों के मुताबिक एनडीए गठबंधन आसानी से चार सीटों पर जीत दर्ज कर सकता है, जबकि महागठबंधन के उम्मीदवार के लिए एक सीट सुरक्षित मानी जा रही है।


हालांकि कांग्रेस के दो विधायकों के गायब होने की खबर ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। विपक्षी दलों का आरोप है कि सत्ता पक्ष दबाव की राजनीति कर रहा है, जबकि एनडीए नेताओं का कहना है कि सभी विधायक स्वतंत्र रूप से मतदान कर रहे हैं और किसी तरह की गड़बड़ी की कोई संभावना नहीं है।


वोटिंग की प्रक्रिया शाम 4 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद शाम 5 बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। माना जा रहा है कि देर शाम तक चुनाव परिणाम भी सामने आ जाएंगे। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों की नजर अब मतदान के अंतिम आंकड़ों और मतगणना पर टिकी हुई है।


राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस चुनाव में आंकड़ों के हिसाब से परिणाम लगभग तय नजर आ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के विधायकों की अनुपस्थिति और विपक्ष की रणनीति ने चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। अब देखना होगा कि शाम तक वोटिंग और मतगणना के बाद किस उम्मीदवार के खाते में जीत दर्ज होती है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें