ब्रेकिंग
Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाबसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपBihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाबसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Bihar Police: 'डियर राइडर्स..ट्रेविस हेड की नहीं, आप अपने हेड की चिंता करें'...वायरल हो रहा बिहार पुलिस का ये पोस्ट, जानिये पूरा मामला

Bihar Police: बिहार पुलिस का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस ऑस्ट्रेलिया के बैट्समैन का चक्कर छोड़ लोगों को हेलमेट की चिंता करने की सलाह दे रही है। जानिये पूरा मामला।

  Bihar Police
वायरल हो रहा बिहार पुलिस का ये पोस्ट
© social media
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Police: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया ने हरा दिया। जिसके बाद टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है। मैच के बीच बिहार पुलिस का एक्स पर किया गया एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बिहार पुलिस ने लोगों को हेलमेट पहनने की अनोखी नसीहत दी है।


मंगलवार को हुए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद, हेड ने तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया, जिससे भारतीय टीम चिंतित हो गई। बाद में इंडियन बॉलर वरुण चक्रवर्ती ने हेड को 39 रन पर आउट कर दिया जिसके बाद इंडियन फैंस ने राहत की सांस ली। इसी बीच, बिहार पुलिस ने ट्रेविस हेड की तस्वीर के साथ एक पोस्ट शेयर कर लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया।


बिहार पुलिस ने ट्रेविस हेड को लेकर एक दिलचस्प पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में हेलमेट के महत्व पर ज़ोर दिया गया है। बिहार पुलिस ने हेड की तस्वीर के साथ लिखा था, "Dear Riders, Travis Head की नहीं आप अपने हेड की चिंता करें। Team India के गेंदबाजों ने तो Travis Head से निपटने की पूरी तैयारी कर रखी है। इसलिए सफर के दौरान आप अपने हेड की चिंता करें और बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं।'

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें