ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar News: एक करोड़ नौकरी का लक्ष्य हासिल करेगी नीतीश सरकार, जल्द लॉन्च होगा नया ई-पोर्टल; घर बैठे कर सकेंगे आवेदन

Bihar News: बिहार सरकार ने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है, इसके लिए नया युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग गठित किया गया है।

Bihar News
© File
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार सरकार ने अगले पांच वर्षों में राज्य के एक करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी उपलब्ध कराने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग का गठन किया गया है। आने वाले दिनों में इस नवगठित विभाग की जिम्मेदारी और बढ़ जाएगी।


इस विभाग का मुख्य कार्य ई-पोर्टल का संचालन करना होगा। इस पोर्टल के माध्यम से युवा अपनी योग्यता और पढ़ाई के अनुसार नौकरी की जानकारी देख सकेंगे और ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे युवाओं को विभागों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी और रोजगार की प्रक्रिया सरल होगी।


इसके अलावा, विभाग विभिन्न जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन करेगा। इन मेलों में सरकारी और निजी कंपनियां सीधे युवाओं से संपर्क करेंगी और मौके पर ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी। विभाग निजी कंपनियों, उद्योगों और एमएसएमई इकाइयों से भी लगातार संपर्क बनाए रखेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकें।


सरकार ने नवगठित विभाग के सुचारु संचालन के लिए 147 नए पदों की स्वीकृति दी है। इन पदों के माध्यम से विभाग रोजगार से जुड़े नियम बनाएगा, योजनाओं को लागू करेगा और युवाओं की समस्याओं का समाधान करेगा। बिहार सरकार का मानना है कि इस पहल से राज्य के युवाओं को नौकरी पाने में आसानी होगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है, जिससे विभाग को तेजी से काम शुरू करने का मार्ग मिलेगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें