ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

​बिहार में एक और एनएच के निर्माण का रास्ता साफ, मोहनियां–चौसा एनएच को मंजूरी

PATNA : सड़क निर्माण के क्षेत्र में बिहार के लिए एक और अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने शाहाबाद के इलाके को बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एनएच-319 ए

​बिहार में एक और एनएच के निर्माण का रास्ता साफ, मोहनियां–चौसा एनएच को मंजूरी
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : सड़क निर्माण के क्षेत्र में बिहार के लिए एक और अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने शाहाबाद के इलाके को बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एनएच-319 ए के निर्माण की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही अब 45 किमी लंबी मोहनियां-चौसा सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। बिहार के पश्चिम निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इसकी जानकारी दी है। 


केंद्रीय मंत्रालय ने सड़क निर्माण के लिए जरूरी लेटर ऑफ अवार्ड जारी कर दिया है। इस सड़क के निर्माण पर 222.72 करोड़ खर्च होंगे। यह सड़क एनएच-2 और एनएच-30 के मोहनियां के पास जंक्शन से निकलेगी। इसके शुरू में लगभग 3 किमी मोहनियां बाइपास का भी निर्माण होना है। इसके बाद मोहनियां- रामगढ़-चौसा सड़क का निर्माण होगा। 


सूबे के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि बक्सर मोहनियां-चौसा मार्ग का चौसा से बक्सर रोड फोरलेन बनेगा। सड़क निर्माण के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य सरकार की तरफ से भूमि अधिग्रहण काम तेजी से किया जा रहा है। सड़क निर्माण की मंजूरी देने के लिए नितिन नवीन ने मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है। उन्होंने कहा है की इस एनएच के निर्माण से बक्सर, कैमूर और सासाराम जिले को सीधा फायदा मिलेगा।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें