ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Farmer Registry: बिहार में फॉर्मर रजिस्ट्री में आई तेजी, अबतक 20 लाख का आंकड़ा पार; जानिए.. किन जिलों में कितने किसानों का हुआ पंजीकरण

Bihar Farmer Registry: बिहार में किसान रजिस्ट्री (एग्री स्टैक) महाअभियान तेज गति से आगे बढ़ा, अबतक पीएम किसान से जुड़े 20 लाख से अधिक किसानों का पंजीकरण, मुजफ्फरपुर और वैशाली जिलों में सबसे अधिक रजिस्ट्री हुई।

Bihar Farmer Registry
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Farmer Registry: राज्य सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग एवं कृषि विभाग द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किसान रजिस्ट्री (एग्री स्टैक) महाअभियान राज्य में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। 15 जनवरी 2026 को शाम 06:00 बजे तक राज्य में कुल 12,73,854 किसानों की किसान रजिस्ट्री (फॉर्मर रजिस्ट्री) पूर्ण कर ली गई है, जबकि पीएम किसान से जुड़े कुल 20,10,202 किसानों का पंजीकरण दर्ज किया गया है।


राज्य स्तरीय उपलब्धि 

कुल पीएम किसान (लक्ष्य)  : 75,01,563

शेष पीएम किसान : 62,27,709

आज का लक्ष्य (25 दिन में विभाजित) : 2,49,108

कुल फॉर्मर रजिस्ट्री : 20,10,202

कुल पीएम किसान फॉर्मर रजिस्ट्रेशन : 12,73,854


उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले

मुजफ्फरपुर : 1,17,138 किसान रजिस्ट्री

वैशाली : 96,776

भागलपुर : 86,440

पूर्णिया : 83,825

कटिहार : 83,540

अररिया : 77,722

सीतामढ़ी : 75,649

गया : 75, 599

पूर्वी चंपारण : 74,366

दरभंगा : 70, 752

सहरसा : 65,666


इन जिलों में जिला प्रशासन, राजस्व कर्मियों, कृषि विभाग, सीएससी एवं फील्ड स्टाफ के बेहतर समन्वय से अभियान को गति मिली है। सुधारशील जिलों में मधुबनी, समस्तीपुर, सारण, नालंदा, भोजपुर, पश्चिमी चंपारण एवं खगड़िया जैसे जिलों में प्रगति अपेक्षाकृत धीमी रही है। इन जिलों में फील्ड-स्तरीय निगरानी बढ़ाने, e-KYC से Farmer Registry में कन्वर्ज़न सुधारने, सीएससी एवं हल्का कर्मचारियों के बेहतर समन्वय के निर्देश दिए गए हैं।


e-KYC एवं Farmer Registry में अंतर

राज्य स्तर पर यह पाया गया है कि e-KYC के मुकाबले फॉर्मर रजिस्ट्री की गति कम है। इस अंतर को कम करने के लिए तकनीकी सहायता, किसानों के लिए ऑन-स्पॉट मार्गदर्शन समेत जागरूकता अभियान को और मजबूत किया जा रहा है।


प्रशासनिक प्रतिबद्धता

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सी.के. अनिल ने कहा कि एग्रीस्टैक महाअभियान किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त करने की दिशा में एक निर्णायक पहल है। जिस गति से फॉर्मर रजिस्ट्री आगे बढ़ रही है, उससे स्पष्ट है कि सुनियोजित रणनीति, सतत मॉनिटरिंग और जिला प्रशासन की सक्रियता से बिहार शीघ्र ही शत-प्रतिशत लक्ष्य के करीब पहुंचेगा।


उपमुख्यमंत्री सह मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एग्री स्टैक महाअभियान के अंतर्गत किसान रजिस्ट्री की यह प्रगति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार की डिजिटल कृषि व्यवस्था की दिशा में एक मजबूत कदम है। यूनिक किसान आईडी के माध्यम से किसानों को पीएम किसान सहित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मिलेगा। हमारा लक्ष्य है कि अभियान की तय अवधि में प्रत्येक पात्र किसान को इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाए और अपना राज्य इस क्षेत्र में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें