Red Chilli Benefits: स्वाद का तड़का या सेहत का खजाना है लाल मिर्च? जानिए... इसके चौंकाने वाले फायदे BPSC 71st Preliminary Exam : धांधली की मिलती है जानकारी तो इस तरह करें शिकायत, आयोग ने हरके सवालों का दिया जवाब Kiku Sharda: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ छोड़ा या नहीं? कीकू शारदा ने तोड़ी चुप्पी, जानिए... पूरी डिटेल Bihar Crime News: घर से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका Bihar Crime News: घर से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका 'मद्य निषेध' में जारी है खेल, कहां सोई है सुशासन की सरकार ? चहेते के लिए पटना के सहायक आयुक्त ने लांघी सारी सीमाएं ! दारोगा को पहले रिलीव किया...फिर खुद ही रद्द कर JP सेतु पर कर दी पोस्टिंग, सफाई तो और भी हैरान करने वाली है... Tongue Color: क्या आपकी जीभ भी बदल रही है रंग? जानें... कौन-सा रंग है किस बीमारी का लक्षण BIHAR CRIME : बेतिया में मिला युवक का शव, आंख पर नुकीले हथियार से वार के निशान, इलाके में दहशत Bihar Police: सीमावर्ती थानों में कमजोर नेटवर्क चिंता का विषय, चुनाव से पहले इस गंभीर समस्या के समाधान में जुटी बिहार पुलिस Bigg Boss 19: ऐसा क्या कह दिया तान्या मित्तल, फैंस हुए नाराज; खूब हो रहीं ट्रोल
06-Sep-2025 10:57 AM
By First Bihar
Bihar Election : बिहार में अगले कुछ महीनों में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में राज्य के अंदर तमाम राजनीतिक पार्टी अपनी अपनी रणनीति बनाने में लगी हुई है। इसी कड़ी में अब जो बातें सामने आई है। उसके मुताबिक बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता को यह संदेश दिया है कि वह जब एनडीए के नेता उनके पास पहुंचें तो दस तरह का सवाल जरूर करें ?
जानकारी के अनुसार, बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दो पीढ़ियों का जीवन बर्बाद करने वाली 20 वर्षों की नीतीश-मोदी और 11 वर्षों की डबल इंजन सरकार इन महत्वपूर्ण सवालों का जवाब दें। उन्होंने कहा कि वोट मांगने जब आए भाजपा-जदयू वाले आपके द्वार तो जरूर पूछिये ये सवाल ?
सब्नसे पहले उनसे पूछें कि बिहार सबसे गरीब राज्य क्यों है? बिहार में महिलाएं असुरक्षित क्यों हैं? बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था बेकार क्यों है? बिहार में इतना अपराध क्यों है? बिहार में इतना भ्रष्टाचार क्यों है? बिहार में इतनी बेरोजगारी क्यों है? बिहार में पलायन की मजबूरी क्यों है? बिहार में स्कूल भवन क्यों नहीं बने? बिहार में नए उद्योग-धंधे क्यों स्थापित नहीं हुए? बिहार की शिक्षा व्यवस्था चौपट क्यों है? एक भी जवाब नहीं दे पाएंगे भाजपा और नीतीश कुमार !
इसके अलावा तेजस्वी यादव के सवालों का जवाब एनडीए के तरफ से दिया गया है। 1. तेजस्वी यादव का सवाल - बिहार सबसे गरीब राज्य क्यों है? एनडीए का जवाब- बिहार को सबसे गरीब राज्य बनाने का श्रेय लालू-राबड़ी के जंगल राज को जाता है, जहां विकास की जगह भ्रष्टाचार पनपा।
तेजस्वी यादव का सवाल - बिहार सबसे गरीब राज्य क्यों है? एनडीए का जवाब- बिहार को सबसे गरीब राज्य बनाने का श्रेय लालू-राबड़ी के जंगल राज को जाता है, जहां विकास की जगह भ्रष्टाचार पनपा।बिहार में महिलाएं असुरक्षित क्यों हैं? एनडीए का जवाब- महिलाओं की असुरक्षा की जड़ RJD के जंगल राज में है, जब अपराधी खुलेआम घूमते थे और कानून का राज नहीं था। आज महिलाएं रात में भी बिना भय के घर से निकलती हैं। 3. तेजस्वी यादव का सवाल - बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था बेकार क्यों है? एनडीए का जवाब- स्वास्थ्य व्यवस्था की बर्बादी RJD शासन की देन है, जहाँ अस्पतालों में मरीज नहीं कुत्ते घूमते थे।
तेजस्वी यादव का सवाल - बिहार में इतना अपराध क्यों है? एनडीए का जवाब- अपराध की बढ़ोतरी लालू राज में शुरू हुई, जब गुंडे-माफिया राजनेताओं के संरक्षण में फले-फूले।तेजस्वी यादव का सवाल - बिहार में इतना भ्रष्टाचार क्यों है? एनडीए का जवाब- भ्रष्टाचार की नींव RJD ने डाली, जहाँ चारा घोटाले से लेकर हर योजना में लूट मची थी। तेजस्वी यादव का सवाल -बिहार में इतनी बेरोज़गारी क्यों है? एनडीए का जवाब- बेरोजगारी की मजबूरी लालू-राबड़ी के शासन की उपज है । तेजस्वी यादव का सवाल -बिहार में पलायन की मजबूरी क्यों है? एनडीए का जवाब- पलायन की मजबूरी RJD के जंगल राज से उपजी, जहाँ रोजगार के नाम पर सिर्फ अपराध और अराजकता थी। आज पलायन में कमी आई है।
तेजस्वी यादव का सवाल -बिहार में स्कूल भवन क्यों नहीं बने? एनडीए का जवाब- स्कूल भवनों की कमी लालू शासन की विरासत है, जब शिक्षा बजट परिवार की जेब में जाता था। आज लगातार स्कूल भवन बन रहे हैं शिक्षकों की बहाली हो रही है।
तेजस्वी यादव का सवाल - बिहार में नए उद्योग-धंधे क्यों स्थापित नहीं हुए? एनडीए का जवाब- नए उद्योग-धंधे न लगने का कारण RJD का भ्रष्ट तंत्र है, जिसने निवेशकों को डराकर भगा दिया। आज भी निवेशक लालू राज को याद कर डरते हैं,पर फिर भी निवेश आ रहा है। तेजस्वी यादव का सवाल - बिहार में पलायन की मजबूरी क्यों है? एनडीए का जवाब- शिक्षा व्यवस्था की चौपट हालत RJD के जंगल राज की देन है, जहाँ स्कूलों में पढ़ाई नहीं, सिर्फ राजनीति होती थी। गुंडागर्दी सिखाया जाता था।