ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

BIHAR ELECTION: चुनाव से पहले ही जीत के जश्न की तैयारी: राबड़ी आवास में चमकाया जा रहा RJD का लालटेन

राबड़ी आवास में लालटेन को चमकाया जा रहा है। चुनाव से पहले ही जीत के जश्न की तैयारी चल रही है। आरजेडी कार्यकर्ता तेजस्वी के सीएम बनने की उम्मीद में काफी उत्साहित हैं। लालू से मिलने के लिए माथे पर लालटेन लेकर यूपी से पहुंचा समर्थक

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार के 121 विधानसभा सीटों पर कल 6 नवम्बर को मतदान होगा। 1314 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल मतदाता लेंगे। इसे लेकर 45 हजार 341 बूथ बनाये गये हैं। चुनाव आयोग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। वही आरजेडी भी जश्न की तैयारी में लग गयी है। आरजेडी का चुनाव चिन्ह लालटेन के रंग रोगन का काम चल रहा है। राबड़ी आवास के मेन गेट पर लगे लालटेन को हरे पेंट से चमकाया जा रहा है। 


पेंटर लालटेन को चमकाने में लगे हैं। 14 नवम्बर लालटेन को रोशन करने की तैयारी चला रही है। महागठबंधन को विश्वास है कि बिहार की जनता बदलाव करने जा रही है। तेजस्वी यादव को बिहार का सीएम बनाने जा रही है। आरजेडी को लग रहा है कि बिहार में उनकी सरकार बन रही है, जिसे लेकर राबड़ी आवास में रंग-रोगन का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। राबड़ी आवास के मेन गेट और लालटेन को हरे रंग से रंगने में पेंटर लगे हुए हैं। 


चुनाव के रिजल्ट से पहले राजद समर्थक लालू से मिलने राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं। सिर पर लालटेन जलाकर वाराणसी से पहुंचे बासूदेव लालू से मिलने के लिए पहुंचा। वासूदेव लालू की पार्टी का प्रचार प्रसार यूपी में करते हैं। लालू जी को पिछड़ी जाति के लोगों से प्यार है इसलिए उनसे प्रभावित होकर हमने उनकी पार्टी को स्वीकारा और उनसे प्रभावित होकर आरजेडी का प्रचार-प्रसार हम कर रहे हैं। लालू जी ने हमारे इंडिया का नाम चौमुखी मशहुर करा दिया था। पितातुल्य, गुरु लालू जी का दर्शन करने हम यूपी से आए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार बदलाव तय है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है और तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। 


गौरतलब है कि बिहार में पहले चरण मतदान कल 6 नवंबर को होगा। 115 विधानसभा क्षेत्र के 45341 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 6 विधानसभा क्षेत्रों के 2135 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से 5 बजे तक ही वोटिंग होगी। 6 नवम्बर की सुबह 5 बजे बूथ लेवल एजेंटों की मौजूदगी में मॉक पोल किया जाएगा। जिसके 2 घंटे बाद 7 बजे मतदान शुरू होगा। पहले चरण के मतदान में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान होगा। खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय और बक्सर में मतदान होगा। 

पटना से प्रिंस कुशवाहा की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें