ब्रेकिंग
अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

Bihar Election 2025: एग्जिट पोल में NDA की बढ़त पर बोले सम्राट चौधरी, रफ़्तार पकड़ चुका है बिहार, फिर एक बार NDA सरकार!

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल में एनडीए को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है। सम्राट चौधरी ने बिहार की जनता और गठबंधन के सभी साथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि बिहार अब रफ्तार पकड़ चुका है और 14 तारीख को एनडीए सरकार..

बिहार
14 तारीख को मतगणना
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजों में एनडीए को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है। बिहार में विधानसभा चुनाव के समापन के बाद सम्राट चौधरी ने बिहार की जनता को धन्यवाद दिया है। साथ ही गठबंधन के सभी घटक दलों को भी धन्यवाद दिया। 


उन्होंने कहा कि बिहार के लोकतंत्र के लिए यह सुनहरा अवसर है। आजादी के बाद इतना मतदान पहली बार हुआ हैं। बिहार अब रफ्तार पकड़ चुका है। उन्होंने कहा कि 2010 के आंकड़ों को भी हम लोग ब्रेक करेंगे और भारी बहुमत से बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। 14 तारीख को एनडीए के पक्ष में रिजल्ट आएगा। 


सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि जिस तरह से लोकसभा चुनाव में 180 सीट के आस-पास हम चुनाव जीते थे, उससे अधिक सीटें बिहार में हम जितने का काम करेंगे। एग्जिट पोल में आए नतीजों को लेकर सम्राट चौधरी ने बिहार की जनता और गठबंधन के साथियों को धन्यवाद दिया। कहा कि पहले फेज के चुनाव में 65 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था और सेकंड फेज में 70% से अधिक मतदान हुआ है।


 इतना अधिक मतदान बिहार के लोकतंत्र के लिए सुनहरा समय है। आजादी के बाद सबसे अधिक मतदान बिहार में आज देखने को मिला है। बिहार की जनता ने बिहार के भविष्य को देखते हुए मतदान किया है। बिहार अब रफ्तार पकड़ चुका है, पीछे घुमकर नहीं देखेगा। बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए यहां की जनता ने यह फैसला लिया है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें