Hindi News / bihar / patna-news / Bihar Education News: शिक्षा विभाग के छह DEO-DPO के खिलाफ एक्शन, एक डीपीओ...

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के छह DEO-DPO के खिलाफ एक्शन, एक डीपीओ को बर्खास्त करने की अनुशंसा...

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कर्तव्य में लापरवाही, वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोपों में छह शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एक अधिकारी की बर्खास्तगी की अनुशंसा की गई है.

1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Jun 22, 2026, 7:09:07 PM

Bihar Education News, Mithilesh Tiwari, Bihar Education Department, DEO Action Bihar, Education Officer Suspended, Financial Irregularities Bihar, Bihar School Education, Pawan Kumar DEO, Marjina Khat

- फ़ोटो Google

Bihar Education News:  शिक्षा विभाग के लापरवाह अधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। कर्तव्य के प्रति लापरवाही और वित्तीय अनियमितता के आरोप में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सोमवार को छह अधिकारियों पर एक्श लिया है. 

शिक्षा मंत्री ने बताया कि बांका के तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पवन कुमार पर कार्य के प्रति लापरवाही का आरोप है।ये अभी पूर्वी चंपारण के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। भोजपुर के तत्कालीन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा व सर्व शिक्षा अभियान) मो. इरशाद अंसारी पर वित्तीय अनियमितता के आरोप में कार्रवाई की गई है। उन्हें सेवा से बर्खास्त करने की अनुशंसा की गई है। 

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के तत्कालीन सचिव राजेश कुमार पर कर्तव्य के प्रति लापरवाही का आरोप है। शिक्षकों की नियुक्ति में अनियमितता के आरोप में सुपौल के तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी रामाशीष महतो पर कार्रवाई की गई है। बांका के तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी और फिलहाल सेवानिवृत्त हो चुके देवेन्द्र कुमार झा पर भी  वित्तीय अनियमितता का आरोप है। अधिकारियों में एक महिला भी हैं। मधुबनी के मधेपुर की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मरजीना खातून को विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र पर प्रतिहस्ताक्षर के लिए अवैध राशि लेने का आरोप है। उनके निलंबन का आदेश 18 मई से लागू होगा।  अधिकारियों में से कुछ की वेतन-पेंशन से कटौती और वेतन वृद्धि पर रोक की भी अनुशंसा की गई है