ब्रेकिंग
‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

Bihar Cabinet Meeting: MLA-MLC के वेतन-भत्ता और पेंशन पर सरकार का बड़ा फैसला, मीठापुर फ्लाईओवर को चिरैयाटाड़ से जोड़ा जाएगा

बिहार कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। मीठापुर फ्लाईओवर, ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट, BLO वेतन बढ़ोतरी और JP आंदोलनकारियों की पेंशन में वृद्धि सहित कई अहम फैसले लिए गए।

Bihar
BLO और सुपरवाईजर का वेतन बढ़ा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हो गई है। कैबिनेट की बैठक में तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 30 प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लगी है। मीठापुर फ्लाई ओवर को चिरैयाटाड़ फ्लाई ओवर (भाया करबिगहिया) से जोड़ने के लिए दो सौ बानवे करोड़ चौहत्तर लाख चार हजार रुपये की स्वीकृति दी गयी है। 


बिहार विधान मंडल के सदस्यों का वेतन, भत्ता और पेंशन नियमावली 2006 के नियम-14 में संशोधन को स्वीकृति दी गयी है। प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में 469 निम्नवर्गीय लिपिक के पदों का सृजन किया गया है। वही BLO और सुपरवाईजर का वेतन बढ़ाने की मंजूरी दी गयी है। वही अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर निर्माण की रफ्तार तेज होगी। कैबिनेट की बैठक में 6 औद्योगिक क्षेत्र डेवलप करने को सहमति मिली है। वीरपुर मुंगेर बाल्मीकि नगर मुजफ्फरपुर सहरसा और भागलपुर में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा का निर्माण जल्द होगा। ols सर्वे के लिए 2 करोड़ 90 लाख 91720 की स्वीकृति मिली है। 


वही लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में दिनांक-18.03.74 से 21.03.77 तक की अवधि में हुए आन्दोलन में मीसा / डी०आई०आर० के अधीन एक माह से छः माह एवं छः माह से अधिक अवधि तक जेल में बंद रहे व्यक्तियों के सम्मान पेंशन की वर्त्तमान दर क्रमशः रू0-7,500/- एवं रू0-15,000/- में बढ़ोतरी कर क्रमशः रू0-15,000/- एवं रू0-30,000/- किये जाने को स्वीकृति दी गयी है।  बिहार विधान मंडल पेंशन में संशोधन और दूरभाष की सुविधा में बदलाव को स्वीकृति मिली है। वीरपुर, मुंगेर, बाल्मीकि नगर, मुजफ्फरपुर, सहरसा और भागलपुर में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा का निर्माण होगा। ols सर्वे के लिए 2 करोड़ 90 लाख 91720 की स्वीकृति मिली। गया जी हवाई अड्डे का विस्तारीकरण किया जाएगा। 18.2442 एकड़ भूमि अर्जित की जाएगी। कैट वन लाइट का निर्माण होगा। खराब मौसम और धुंध में भी विमान का परिचालन हो सकेगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें