1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 24, 2026, 6:15:17 PM
- फ़ोटो File
Bihar News: मुख्यमंत्री सचिवालय में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 5 नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना और संचालन को मंजूरी प्रदान की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस फैसले की जानकारी साझा की।
दरअसल, बिहार में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सम्राट चौधरी की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बिहार सरकार ने राजधानी पटना समेत बिहार के पांच जिलों में निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना और संचालन को मंजूरी दे दी है। बिहार की राजधानी पटना, मधुबनी, सिवान, नवादा और औरंगाबाद में प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना हो सकेगी।
सरकार से मंजूरी प्राप्त विश्वविद्यालयों में मधुबनी में शांजा विश्वविद्यालय की स्थापना एवं संचालन, सिवान में एक निजी विश्वविद्यालय की स्थापना एवं संचालन, नवादा के अशोक नगर में एस.ए. विश्वविद्यालय की स्थापना एवं संचालन, पटना में हिमालय विश्वविद्यालय की स्थापना एवं संचालन और औरंगाबाद के जसोइया मोड़ में सीतयोग विश्वविद्यालय की स्थापना एवं संचालन शामिल है।
बिहार सरकार के इस निर्णय को राज्य में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। सरकार के इस फैसले से लाखों छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा और उच्च शिक्षा हासिल करने में उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।