Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों को नालंदा समाहरणालय में प्रतिनियुक्त किया गया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. 26 अगस्त से 9 सितंबर तक राजकीय खेल अकादमी राजगीर में एशिया कप हॉकी पुरुष चैंपियनशिप-2025 आयोजित की गई है. िसके मद्देनजर बिहार प्रशासनिक सेवा के इन अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति किया गया है.
बिहार प्रशासनिक सेवा के इन अधिकारियों की जिम्मे विधि व्यवस्था संधारण एवं भीड़ नियंत्रण का काम होगा. इन अधिकारियों को 22 अगस्त से 9 सितंबर तक राजगीर खेल अकादमी नालंदा में प्रतिनियुक्त किया गया है. इन सभी को जिलाधिकारी नालंदा के निर्देशन में काम करना होगा .
जिन अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है, उनमें वरीय उप समाहर्ता राजीव कुमार, अमरनाथ कुमार, अंकुर कुमार, धनराज कुमार, रवि कुमार, विनोद प्रसाद, वीरेंद्र कुमार ,नागमणि कुमार वर्मा, धर्मराज कुमार और ललन कुमार भारती शामिल हैं.





