ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar School News: बिहार के 789 सरकारी स्कूलों में आधुनिक शिक्षण, स्मार्ट क्लास और लैब की होगी व्यवस्था, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

Bihar School News: बिहार सरकार ने 789 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक सरकारी स्कूलों में आधुनिक शिक्षण व्यवस्था लागू करने का फैसला किया। स्मार्ट क्लास, लैब और लाइब्रेरी के जरिए छात्रों को कौशल, नवाचार और तकनीकी साक्षरता से लैस किया जाएगा।

Bihar School News
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar School News: बिहार सरकार ने 789 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक सरकारी स्कूलों में आधुनिक शिक्षण व्यवस्था लागू करने का बड़ा फैसला किया है। योजना के तहत इन स्कूलों के छठी से 12वीं तक के छात्रों को आधुनिक शिक्षा, कौशल, नवाचार और तकनीकी साक्षरता से लैस किया जाएगा।


इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में हरी झंडी मिल गई। बैठक में कुल 43 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी ने बताया कि इस योजना के लिए 1485.85 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। 


राशि का उपयोग वर्ष 2025-26 में चयनित 789 विद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षण व्यवस्था सुधारने के लिए किया जाएगा। योजना के तहत चयनित स्कूलों में स्मार्ट क्लास, लैब और लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और कौशल आधारित शिक्षा दी जाएगी। 


साथ ही, स्कूल के शिक्षकों को आधुनिक प्रशिक्षण देकर बेहतर शिक्षण प्रणाली विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। इस पहल से बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और छात्रों में तकनीकी और नवाचार की समझ बढ़ाने की उम्मीद है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें