ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में 188 KM नई रेलवे लाइन का रास्ता साफ, 4 महीने में पूरा होगा फाइनल सर्वेबिहार में फूल तोड़ने के विवाद में हिंसक झड़प, पीट-पीटकर शख्स की हत्या; मारपीट में कई लोग घायलअमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, LPG सप्लाई का नया फॉर्मूला तय; राज्यों को दिए जरूरी निर्देशपटना में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, उत्तराखंड के चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में गिरे ओलेबिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालानसीतामढ़ी में 188 KM नई रेलवे लाइन का रास्ता साफ, 4 महीने में पूरा होगा फाइनल सर्वेबिहार में फूल तोड़ने के विवाद में हिंसक झड़प, पीट-पीटकर शख्स की हत्या; मारपीट में कई लोग घायलअमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, LPG सप्लाई का नया फॉर्मूला तय; राज्यों को दिए जरूरी निर्देशपटना में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, उत्तराखंड के चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में गिरे ओलेबिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालान

बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि से फसल चौपट, सवर्ण सेना ने किसानों के लिए सरकार से मांगा मुआवजा

PATNA : बिहार के विभिन्न जिलों में पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश ओलावृष्टि ने गेहूं, सरसों और चना जैसी रबी फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। किसानों के सामने भूखमरी के हा

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार के विभिन्न जिलों में पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश ओलावृष्टि ने गेहूं, सरसों और चना जैसी रबी फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। किसानों के सामने भूखमरी के हालात पैदा हो गये हैं। सवर्ण सेना ने सरकार से किसानों के लिए उचित मुआवजे की मांग सरकार से की है।


सवर्ण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भागवत शर्मा ने बताया कि बेमौसम बारिश ,ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल देख पटना,जहानाबाद, गया, अरवल, नवादा, औरंगाबाद,लखीसराय वैशाली, समस्तीपुर के किसान कराह उठे हैं। किसानों के जीविकोपार्जन का एक मात्र साधन कृषि है। फसलों के बर्बाद होने से उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। खेतों में बर्बाद हुई अपनी फसल का मंजर देख किसान खून के आंसू रो रहे हैं और अब मदद के आस में  एकटक सरकार की ओर देख रहे हैं।


भागवत शर्मा ने सरकार से जल्द से जल्द नुकसान का सर्वे कराकर कम से कम प्रति एकड़ 20 हजार रुपये प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे का मांग की है । साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सरकार किसानों के इस संकट की घड़ी में सहारा नही बनती है तो वह सरकार के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें