ब्रेकिंग
‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

EOU ने एक और सीओ पर कसा शिकंजा, अवैध बालू कनेक्शन और आय से अधिक संपत्ति को लेकर छापेमारी

PATNA : बालू के अवैध खनन से आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में एक और सीओ के ऊपर आर्थिक अपराध इकाई ने नकेल कस दी है। भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए आर्थि

EOU ने एक और सीओ पर कसा शिकंजा, अवैध बालू कनेक्शन और आय से अधिक संपत्ति को लेकर छापेमारी
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बालू के अवैध खनन से आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में एक और सीओ के ऊपर आर्थिक अपराध इकाई ने नकेल कस दी है। भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए आर्थिक अपराध इकाई ने आज औरंगाबाद जिले के बारुण में तत्कालीन अंचलाधिकारी रहे वसंत कुमार राय के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है। बसंत कुमार राय का कनेक्शन बालू के अवैध खनन को लेकर सामने आया था। वह पहले से ही जांच एजेंसियों की रडार पर थे और अब उनके खिलाफ एक्शन नजर आ रहा है।


आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने वसंत कुमार राय के लालगंज वैशाली स्थित पैतृक निवास के साथ-साथ पटना के ठिकाने पर भी छापेमारी की है। पटना के शास्त्रीनगर थाने के भट्टाचार्य रोड में उनके बड़े भाई के मकान पर इस वक्त छापेमारी चल रही है। इसके अलावा लालगंज के यूसुफपुर स्थित उनके पैतृक निवास पर भी छापेमारी का काम जारी है। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। 


शुरुआती जानकारी के मुताबिक वसंत कुमार राय के पास आय से अधिक संपत्ति की पुष्टि छापेमारी के दौरान हुई है। हालांकि डिटेल जानकारी अभी आना बाकी है। आय से अधिक संपत्ति का जो केस दर्ज किया गया है उसमें आर्थिक अपराध इकाई ने इस बात की जानकारी नहीं है कि उन्होंने आए से 119 फ़ीसदी अधिक संपत्ति अर्जित की।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें