ब्रेकिंग
Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसाबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानBihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसाबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान

बांसघाट में दाह संस्कार के लिए नहीं मिली एम्बुलेंस तो बाइक से ही शव ले जाने लगे परिजन, शिकायत के बाद की गई एम्बुलेंस की व्यवस्था

PATNA:- जब कोरोना से किसी की मौत हो जाए और शव के अंतिम संस्कार के लिए भी एम्बुलेंस ना मिले तो इससे बड़ी लापरवाही क्या हो सकती है। पटना में यह मामला सामने आया है जहां मरीज की म

बांसघाट में दाह संस्कार के लिए नहीं मिली एम्बुलेंस तो बाइक से ही शव ले जाने लगे परिजन, शिकायत के बाद की गई एम्बुलेंस की व्यवस्था
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA:- जब कोरोना से किसी की मौत हो जाए और शव के अंतिम संस्कार के लिए भी एम्बुलेंस ना मिले तो इससे बड़ी लापरवाही क्या हो सकती है। पटना में यह मामला सामने आया है जहां मरीज की मौत के बाद परिजनों ने शव के दाह संस्कार के लिए अस्पताल प्रबंधक से एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की थी लेकिन अस्पताल प्रशासन के द्वारा ना तो एंबुलेंस की व्यवस्था कराई गयी और ना ही मर्चरी वाहन की दिया गया। अस्पताल के आस-पास अन्य कोई हॉस्पीटल नहीं होने के कारण परिजन बार-बार गुहार लगा रहे थे लेकिन असफलता हाथ लगी। जिसके बाद परिजनों ने बाइक से ही शव को बांसघाट तक ले जाने का फैसला लिया और इसे लेकर तैयारी भी शुरू कर दी। लेकिन जैसे ही इस बात की सूचना डीएम कंट्रोल रूम को मिली सभी हरकत में आए गए। जिसके बाद आनन फानन में एंबुलेंस की व्यवस्था कर दी गयी। कंट्रोल रूम के अधिकारियों ने बताया कि हॉस्पिटल प्रबंधन ने इस मामले में काफी लापरवाही बरती है। इस मामले की जांच की जा रही है। 


गौरतलब है कि पटना के मलाही पकड़ी निवासी 40 वर्षीय पुरुषोत्तम कुमार जो रेलवे में लोको पायलट के पद पर तैनात थे। बुधवार को बुखार और खांसी होने पर उन्हें दीघा-आशियाना रोड स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। शनिवार की सुबह डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर बताते हुए पटना AIIMS रेफर कर दिया। लेकिन पटना AIIMS में बेड खाली नहीं होने के कारण उन्हें निराशा हाथ लगी। जिसके बाद परिजनों ने PMCH, NMCH समेत कई अस्पतालों में एडमिट कराने का पूरा प्रयास किया। लेकिन सभी जगहों पर बेड खाली नहीं थे जिसके कारण मरीज को भर्ती करने से मना कर दिया गया। थक हार कर  परिजनों ने बिहटा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया। जहां शनिवार की दोपहर उनकी हालत गंभीर हो गई और इलाज के दौरान उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया।


मरीज की मौत के बाद परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 104 और 102 और जिला नियंत्रण कक्ष में फोन किया और मर्चरी वाहन या एम्बुलेंस की मांग की लेकिन जब इसकी व्यवस्था नहीं की गई। तब परिजनों ने शव को बाइक से ले जाने की सूचना देते हुए इसकी तैयारी में भी जुट गये। तभी डीएम कंट्रोल रूम से परिजनों को फोन आया जिसमें यह कहा गया कि एम्बुलेंस की व्यवस्था की जा रही है। लेकिन एंबुलेंस को पहुंचने में काफी देर हो गयी। जिसके बाद परिजन अपने पैसे से एंबुलेंस कर शव को बांस घाट ले गए।


इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें