ब्रेकिंग
सीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?टाइल्स मिस्त्री के बेटे ने किया कमाल, शुभम ने जमुई का नाम किया रोशनBihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?टाइल्स मिस्त्री के बेटे ने किया कमाल, शुभम ने जमुई का नाम किया रोशनBihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिल

Bihar News: भांजे ने मामी की तिजोरी की साफ, मौज-मस्ती में खर्च कर डाला लाखों रुपए

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के नया टोला, सरिस्ताबाग से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक भांजे ने अपनी मामी की तिजोरी में रखे 7 लाख रुपये चोरी कर दिए और उन्हें मौज-मस्ती में खर्च कर डाला।

Bihar News
बिहार न्यूज
© Google
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के नया टोला, सरिस्ताबाग से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक भांजे ने अपनी मामी की तिजोरी में रखे 7 लाख रुपये चोरी कर दिए और उन्हें मौज-मस्ती में खर्च कर डाला। घटना में भांजे ने महंगे कपड़े, जूते और घड़ी खरीदी, दोस्तों के साथ घूमने-फिरने गया और बड़े-बड़े होटल व रेस्टोरेंटों में खाने-पीने पर भी पैसे उड़ाए।


मामला गुरुवार को उजागर हुआ। पुलिस के अनुसार, पीड़िता रिंकू देवी को परिवारिक जमीन की बिक्री के बाद हिस्से के रूप में 7 लाख रुपये मिले थे, जिन्हें उन्होंने सुरक्षित रूप से घर की तिजोरी में रखा था। दीपावली की पूजा के बाद जब वह तिजोरी में पैसे देखने गईं, तो सारी राशि गायब पाई गई। रुपये गायब होने की खबर से घर में कोहराम मच गया और रिंकू देवी का हाल बुरा हो गया।


शक के आधार पर रिंकू देवी ने अपने दूर के रिश्ते के भांजे, लवकुश कुमार पर चोरी का आरोप लगाया। उनका कहना था कि लवकुश अक्सर घर आता-जाता था और कई बार घंटों तक घर में ही रहता था। पुलिस ने शिकायत पर लवकुश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान लवकुश ने चोरी करना स्वीकार किया, हालांकि उसने दावा किया कि उसने केवल 2 लाख रुपये चोरी किए।


लवकुश ने यह भी बताया कि उसने सारी रकम एक बार में नहीं, बल्कि धीरे-धीरे चुराकर खर्च की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन अब तक चोरी किए गए नकद रुपये बरामद नहीं हो सके हैं। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बाकी रकम का क्या हुआ। घटना ने पटना के लोगों के बीच घर की सुरक्षा और पारिवारिक विश्वास के महत्व पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें