ब्रेकिंग
सीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?टाइल्स मिस्त्री के बेटे ने किया कमाल, शुभम ने जमुई का नाम किया रोशनBihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?टाइल्स मिस्त्री के बेटे ने किया कमाल, शुभम ने जमुई का नाम किया रोशनBihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिल

सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता

Bihar Board 10th Result 2026: रोहतास की खुशी कुमारी ने बिहार बोर्ड 10वीं में 483 अंक लाकर 8वां स्थान हासिल किया है. साइकिल से कपड़ा बेचने वाले पिता की बेटी ने इतिहास रच दिया है.

Bihar Board 10th Result 2026
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Board 10th Exam Result 2026: सासाराम के दरीगांव स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक प्लस टू विद्यालय, सिकरिया की छात्रा खुशी कुमारी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में 8वां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 483 अंक हासिल कर रोहतास जिले का नाम रोशन किया है।


खुशी बेहद साधारण और गरीब परिवार से आती हैं। उनके पिता चंद्रमा चंद्रवंशी गांव में साइकिल पर कपड़ा बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद खुशी ने गांव में रहकर ही अपनी पढ़ाई पूरी की और यह बड़ी उपलब्धि हासिल की।


खास बात यह है कि खुशी ने घर में अपनी मां की सिलाई मशीन के टेबल को ही स्टडी टेबल बनाकर पढ़ाई की। उनकी मेहनत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने गणित और विज्ञान जैसे विषयों में 100 में 100 अंक प्राप्त किए हैं।


खुशी की मां विजयंती देवी ने बताया कि परीक्षा से पहले खुशी की तबीयत काफी खराब हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और पढ़ाई जारी रखी। आज उसकी सफलता से पूरा परिवार और गांव गर्व महसूस कर रहा है। अपनी सफलता का श्रेय खुशी ने अपने माता-पिता, भाई और शिक्षकों को दिया है। भविष्य को लेकर उनका सपना है कि वह आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में जाएं और जिलाधिकारी बनें।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें