ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद

पटना के शंभू हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत मामले की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) कर रही है। दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि तेजी से जांच हो रही है और

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत की जांच सीबीआई कर रही है। घटना की सभी बिन्दुओं की तफ्तीश जारी है। पटना के शंभू हॉस्टल में रहकर मेडिकल की तैयारी करने वाली जहानाबाद की छात्रा की संदेहास्पद मौत मामले को लेकर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत की।


दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा है कि जिस तरह से उसमें तेजी के साथ सीबीआई को मामला सौंपा गया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि बहुत जल्द इसे सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि इसमें न्याय नहीं मिले तो फिर शर्मनाक बात है। बता दें कि इस मामले की जांच सीबीआई ने तेज कर दी है। मृतका के भाई, मामा-मामी, मां-पिता और पुलिस अधिकारियों के बयानों का मिलान बारीकी से की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के बयानों का मिलान परिजनों के बयान और उपलब्ध दस्तावेजों से किया जा रहा है। 


पीड़ित परिवार को पर्ची घर में फेंककर धमकी दिये जाने की बात सामने आई थी। मृतका के भाई को मारने की धमकी दी गई थी। लगातार पर्चा के माध्यम से धमकी मिलने के बाद घर में सीसीटीवी लगाया गया है। सीबीआई इस पूरे मामले की तह तक जाने और सच्चाई सामने लाने में लगी है।  सीबीआई जांच का मुख्य उद्धेश्य इस संदिग्ध मौत से पर्दा उठाना है और किसी भी स्थिति और लापरवाही या दबाव की भूमिका को स्पष्ट करना है। 


सीबीआई अब तक जुटाए गए सभी बयानों, काल डिटेल्स और अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही है। बता दें कि मामला डेढ़ साल पहले का है जब इस मामले की जांच बिहार पुलिस की एसआईटी कर रही थी। लेकिन परिजन एसआईटी पर ही सवाल उठा रहे थे। जिसे देखते हुए नीतीश सरकार ने सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी। अब यह केस सीबीआई हैंडल कर रही है। घटना की तमाम बिन्दुओं की जांच की जा रही है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें