ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

पटना में सर्दी ने डे कोल्ड कंडीशन बनाया, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में केवल 6 डिग्री का फर्क

PATNA : जनवरी के महीने में पटना समेत पूरे बिहार के लोग सर्दी का सितम झेल रहे हैं। पटना में हालात डे कोल्ड कंडीशन वाले बन गए हैं। शनिवार को पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान के

पटना में सर्दी ने डे कोल्ड कंडीशन बनाया, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में केवल 6 डिग्री का फर्क
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : जनवरी के महीने में पटना समेत पूरे बिहार के लोग सर्दी का सितम झेल रहे हैं। पटना में हालात डे कोल्ड कंडीशन वाले बन गए हैं। शनिवार को पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच महज 6 डिग्री का फर्क रहा। जिसकी वजह से लोग दिन में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सामना करते रहे।

शनिवार को राज्य के कई शहरों में पारा 6 डिग्री तक के नीचे गिरा। दिन के तापमान में गिरावट होने की वजह से लोग गलन महसूस करते रहे। उत्तर पश्चिम की तरफ से चलने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से पटना, गया, भागलपुर सहित बिहार के अधिकांश जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। दिन के तापमान में सामान्य से 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई जबकि रात के तापमान में दो से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। 

मौसम विभाग की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक ठंड का यह मिजाज 22 जनवरी तक जारी रहेगा। दिन के तापमान में गिरावट होने की वजह से लोग ज्यादा परेशान रहेंगे, लेकिन रात के तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है। पटना समेत बिहार के कई जिलों में कोहरे का भी असर देखने को मिला है. बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण कोहरा छाया रहा। शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. गया का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें