ब्रेकिंग
बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंटनिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएंबिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंटनिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएं

पटना में LPG गैस सिलेंडर की वेटिंग लिस्ट हो रही लंबी, लॉकडाउन में हो रही होम डिलीवरी

PATNA : राजधानी पटना में लॉकडाउन के बीच घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी की वेटिंग लिस्ट लंबी होती जा रही है। अभी पटना में 13 मार्च को नंबर लगाने वालों को गैस सिलेंडर की डिल

पटना में LPG गैस सिलेंडर की वेटिंग लिस्ट हो रही लंबी, लॉकडाउन में हो रही होम डिलीवरी
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : राजधानी पटना में लॉकडाउन के बीच घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी की वेटिंग लिस्ट लंबी होती जा रही है। अभी पटना में 13 मार्च को नंबर लगाने वालों को  गैस सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है।


पटना में लॉकडाउन के बीच गैस वेंडर करीब 18हजार सिलेंडरों की होम डिलीवरी कर रहे हैं। ऐसे में गैस वेंडरों को तमाम तरह की सुरक्षा किट गैस ऐजेंसियों की तरफ से दी गयी है। गैस वेंडरों को बार-बार कोरोना संक्रमण से बचाव के निर्देश जारी किए जा रहे हैं। सभी एजेंसियों से कर्मचारियों के लिए हैंडवाश, मास्क, सैनिटाइजर आदि देने को कहा गया है।बुकिंग केवल आईवीआरएस सुविधा के माध्यम से की जा रही है। वहीं पेमेंट के लिए ऑनलाइन सुविधा दी गयी है। सुरक्षा के साथ होम डिलीवरी के बीच गैस की डिलीवरी की रफ्तार थोड़ी सुस्त पड़ गयी है।


पटना में इंडियन ऑयल कॉपोरेशन 73 एजेंसियां हैं। अन्य कंपनियों को मुलाकर कुल 100 से ज्यादा एलपीजी गैस एजेंसियां शहर में सेवा दे रही हैं। लॉक डाउन की वजह से घरेलू गैस की मांग पिछले साल मार्च महीने की तुलना में 14 प्रतिशत बढ़ गई है। मांग को पूरा करने के लिए ऑयल कंपनी बाटलिंग क्षमता के अनुसार दिन-रात काम कर रही है। गैस एजेंसियों को भी सिलेंडर की आपूर्ति लगातार की जा रही है। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें