ब्रेकिंग
बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकाईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’?बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकाईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’?

पटना के गांधी मैदान में आज से लोगों की एंट्री बंद, ये है वजह

PATNA: अगर आप राजधानी पटना के गांधी मैदान जाने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आज यानी सोमवार से लेकर आने वाले 15 दिनों तक गांधी मैदान में लोगों की एंट्री बं

पटना के गांधी मैदान में आज से लोगों की एंट्री बंद, ये है वजह
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: अगर आप राजधानी पटना के गांधी मैदान जाने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आज यानी सोमवार से लेकर आने वाले 15 दिनों तक गांधी मैदान में लोगों की एंट्री बंद रहेगी। पटना के गांधी मैदान में आज से स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। दरअसल, गांधी मैदान में हर साल स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाता है और इस बार भी लोगों में अभी से ही उत्साह देखा जाने लगा है। गांधी मैदान में 1 अगस्त से 13 अगस्त के बीच आमलोगों की एंट्री बंद रहेगी। दरअसल, इन 13 दिनों में पुलिस परेड  की प्रैक्टिस की जाएगी।



आपको बता दें, आजादी के अमृत महोत्सव मनाए जाने की वजह से पटना के हर घर पर तिरंगा फहराने का प्लान है। इस बार स्वतंत्रता दिवस काफी खास होने वाला है क्योंकि इस दिन गांधी मैदान के चारों ओर तिरंगा देखने को मिलेगा। वहीं, इस दिन निकलने वाली झांकी की भी तैयारी शुरू कर दी गई है। 15 अगस्त की सुबह नौ बजे गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। कोरोना के मामलों को देखते हुए इस बार भी प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य माना जाएगा। इसको लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय ने लेटर भी जारी कर दिया है। 


बता दें, आज से लेकर 13 अगस्त तक पुलिस परेड की प्रैक्टिस होगी। वहीं, अभ्यास के आखिरी दिन यानी 13 अगस्त को सुबह नौ बजे प्रमंडलीय आयुक्त परेड की सलामी लेंगे। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गांधी मैदान में सुबह वॉक करने वाले लोगों के लिए भी एंट्री बंद रहेगी। वहीं, 15 अगस्त से गांधी मैदान में लोगों का आना-जाना सामान्य कर दिया जाएगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें