ब्रेकिंग
‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील

पटना जंक्शन और गुलजारबाग स्टेशन आज नारी शक्ति के हवाले, महिला दिवस पर रेलवे का फैसला

PATNA : विश्व महिला दिवस के मौके पर आज दानापुर रेल मंडल के दो स्टेशन पूरी तरह आधी आबादी के जिम्मे रहेंगे। पटना जंक्शन और गुलजारबाग स्टेशन का संचालन आज महिला स्टाफ रेलकर्मी करेंगी।

पटना जंक्शन और गुलजारबाग स्टेशन आज नारी शक्ति के हवाले, महिला दिवस पर रेलवे का फैसला
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : विश्व महिला दिवस के मौके पर आज दानापुर रेल मंडल के दो स्टेशन पूरी तरह आधी आबादी के जिम्मे रहेंगे। पटना जंक्शन और गुलजारबाग स्टेशन का संचालन आज महिला स्टाफ रेलकर्मी करेंगी। सभी प्रमुख विभागों में फ्रंट लाइन पर महिला स्टाफ होंगी पटना जंक्शन के निदेशक डॉ नीलेश कुमार के मुताबिक प्लेटफार्म पर टीएक्सआर,  टिकट चेकिंग स्टाफ, आरपीएफ और प्लेटफार्म संख्या 10 पर स्थित आरआरआई का कार्य भी महिला रेल कर्मी द्वारा किया जाएगा। जंक्शन के रेल टिकट काउंटर पर भी महिला रेलकर्मी होंगी, पार्सल बुकिंग की जिम्मेदारी भी महिला स्टाफ को सौंपा गया है। 


गुलजारबाग स्टेशन का जिम्मा भी आज महिला रेलकर्मियों को दिया गया है। दानापुर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी पृथ्वी राज के मुताबिक महिला सशक्तिकरण का संदेश यात्रियों और आम जनमानस में देने के लिए पटना जंक्शन से बक्सर तक के एक ट्रेन का परिचालन भी महिला कर्मी से कराया जाएगा। यह मेमू जंक्शन से दोपहर 12:35 पर खुलेगी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए महिला लोको पायलट रिचा कुमारी और गार्ड नेहा कुमारी ड्यूटी पर रहेंगी। 


इसके साथ ही साथ रेलवे ने जंक्शन के सभी प्रमुख विभाग में सिग्नल और टेलिकॉम के अलावा दूसरे अन्य विभागों में भी महिला रेलकर्मी को कमान सौंपी है। दानापुर रेल मंडल आज 10 महिला कर्मियों को महिला नेतृत्व के लिए सम्मानित भी करेगा। कोरोना के काल में अपने अतुलनीय योगदान के लिए इन महिला कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें