ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

पटना में पति ने पत्नी की जासूसी के लिए चप्पल में लगाया GPS, प्रेमी संग रंगेहाथ पकड़ा; थाने में ड्रामा

Bihar News: पटना में एक पति ने पत्नी की जासूसी के लिए उसकी चप्पल में GPS लगा दिया. जैसे ही पत्नी प्रेमी से मिलने पहुंची, उसे रंगेहाथ धर दबोचा. इसको लेकर थाने में खूब ड्रामा हुआ.

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पटना के फुलवारी शरीफ स्थित एकता नगर में एक फिल्मी अंदाज का मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर नजर रखने के लिए जीपीएस तकनीक का सहारा लिया और उसे प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया।


बताया जा रहा है कि पति को पहले से ही पत्नी पर शक था। उसने बिना बताए उसकी चप्पल में जीपीएस ट्रैकर लगा दिया और मोबाइल के जरिए उसकी लोकेशन ट्रैक करने लगा। शनिवार को जब वह काम पर गया, तो कुछ समय बाद पत्नी की लोकेशन संदिग्ध लगी। इस पर वह तुरंत घर पहुंच गया।


घर का दरवाजा खोलते ही वह हैरान रह गया, क्योंकि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ मौजूद थी। इसके बाद घर में जमकर हंगामा हुआ। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए और मामला थाने तक पहुंच गया।


हंगामे के दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। आरोप है कि गुस्से में पति ने प्रेमी से उसकी लाइसेंसी पिस्तौल और सोने की चेन छीन ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया, जहां देर रात तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा।


हालांकि बाद में पुलिस के समझाने पर पति, पत्नी और प्रेमी के बीच समझौता हो गया और सभी ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने बिना कोई मामला दर्ज किए सभी को छोड़ दिया।


फुलवारी शरीफ थानाध्यक्ष मोहम्मद शहबाज आलम ने बताया कि डायल 112 की टीम द्वारा कुछ लोगों को थाने लाया गया था, लेकिन किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी, जिसके बाद सभी चले गए। यह मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें