ब्रेकिंग
बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंटनिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएंबिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंटनिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएं

Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह

राजधानी पटना में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। दानापुर इलाके में पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर 13 युवतियों समेत 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna police raid : राजधानी पटना में साइबर ठगी के एक बड़े संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साइबर थाना पुलिस ने सोमवार की रात करीब 10 बजे दानापुर इलाके के विभिन्न स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर साइबर ठगी से जुड़े पांच कार्यालयों का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में 13 युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने इनके पास से दर्जनभर लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जा रहा था।


पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह राजधानी के अलग-अलग इलाकों में किराये के मकानों में कार्यालय खोलकर साइबर ठगी का नेटवर्क चला रहा था। छापेमारी रूपसपुर थाना क्षेत्र के मनोकामना मंदिर के पास, रुकनपुरा के वेदनगर, गोला रोड, राम जयपाल नगर और सगुना मोड़ के समीप स्थित किराये के मकानों में की गई। वेदनगर से छह, राम जयपाल नगर से पांच और सगुना मोड़ के पास स्थित निजी मकान से दो युवतियों को हिरासत में लिया गया।


वेदनगर स्थित साइबर ठगी से जुड़े कार्यालय का संचालन दानापुर निवासी धर्मेंद्र कुमार कर रहा था। पुलिस के अनुसार, उसने करीब दो महीने पहले दो कमरों का फ्लैट किराये पर लिया था, जहां छह युवतियों को ठगी के काम में लगाया गया था। ये युवतियां शहर के अलग-अलग इलाकों से रोज सुबह लगभग 10 बजे कार्यालय पहुंचती थीं और शाम छह बजे तक काम करती थीं। इसके बदले उन्हें नियमित वेतन दिया जाता था।


पूछताछ में युवतियों ने बताया कि उन्हें सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों को फोन करने का निर्देश दिया गया था। वे किसान सम्मान निधि योजना, वृद्धा पेंशन योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का हवाला देकर लोगों को झांसे में लेती थीं। इसके बाद पीड़ितों के मोबाइल पर ओटीपी भेजवाकर उनके बैंक खातों से रुपये निकाल लिए जाते थे। इस पूरे नेटवर्क का संचालन एक सरगना द्वारा किया जा रहा था, जो फिलहाल फरार है।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, साइबर थाना को इस रैकेट की जानकारी रविवार को ही मिल गई थी। इसके बाद सभी संदिग्ध ठिकानों के आसपास निगरानी शुरू की गई और पुख्ता सबूत मिलने पर सोमवार की रात एक साथ कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान दो कार्यालयों से आरोपी भागने में सफल हो गए, जबकि तीन जगहों से पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया।


पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह का सरगना आकाश कुमार है, जो अभी फरार चल रहा है। हिरासत में ली गई युवतियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि गिरोह के नेटवर्क, ठगी की रकम और अन्य सहयोगियों के बारे में विस्तृत जानकारी मिल सके। युवतियों की निशानदेही पर पुलिस ने वेदनगर से धर्मेंद्र कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।


फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों का पूरा विवरण जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और इसके तार अन्य जिलों से भी जुड़े हो सकते हैं। मामले की जांच जारी है और फरार सरगना की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें