ब्रेकिंग
हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट की पुरानी बिल्डिंग में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट की पुरानी बिल्डिंग में गैस कटर से काम के दौरान अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Patna Airport
पटना एयरपोर्ट
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Airport: खबर बिहार की राजधानी पटना से है, जहां पर पटना एयरपोर्ट पर आग लग गया है। राजधानी के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (पटना एयरपोर्ट) की पुरानी बिल्डिंग में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना सुबह करीब 9:15 बजे मिली, जिसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने लगभग 9:45 बजे तक आग पर काबू पा लिया और किसी बड़ी क्षति से बचा लिया गया।


जानकारी के मुताबिक, पटना एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल भवन को तोड़ा जा रहा है। इसी दौरान गैस कटर से कटाई का कार्य किया जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि गैस कटर से निकली चिंगारी के कारण वहां मौजूद ज्वलनशील सामग्री ने आग पकड़ ली। आग लगते ही निर्माण कार्य कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते सभी को बाहर निकाल लिया गया।


फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और तेजी से बचाव व आग बुझाने का काम शुरू किया। सौभाग्य से इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और आग सिर्फ एक सीमित हिस्से में फैली थी, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।


एयरपोर्ट प्रशासन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह आग नया टर्मिनल भवन निर्माण कार्य से जुड़ी पुरानी बिल्डिंग में लगी थी, न कि वर्तमान में चालू टर्मिनल या रनवे क्षेत्र में। फिलहाल, पूरे मामले की जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। 

रिपोर्ट- प्रेम राज 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें