ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

पटना एम्स के डॉक्टर की कोरोना से मौत, संक्रमण घटा लेकिन लोगों की जान जा रही है

PATNA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर भले ही कमजोर पड़ी हो और संक्रमण की रफ्तार में कमी आई हो लेकिन मौत के आंकड़े कम नहीं हो रहे हैं. पटना एम्स के एक डॉक्टर की मौत कोरोना संक्

पटना एम्स के डॉक्टर की कोरोना से मौत, संक्रमण घटा लेकिन लोगों की जान जा रही है
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर भले ही कमजोर पड़ी हो और संक्रमण की रफ्तार में कमी आई हो लेकिन मौत के आंकड़े कम नहीं हो रहे हैं. पटना एम्स के एक डॉक्टर की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हो गई है. पटना एम्स के यूरोलॉजी विभाग के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर प्रदीप कुमार की कोरोना से मौत हो गई. 32 साल के डॉक्टर प्रदीप कुमार एम्स के पहले डॉक्टर हैं जिनकी कोरोना से मौत हुई. 


जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर प्रदीप कुमार 26 अप्रैल को कोर्णाक नगर में पाए गए थे और उन्हें एम्स में ही एडमिट कराया गया था. उन्होंने वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ली थी. कोरोना मरीजों का इलाज करने के दौरान वह संक्रमित हुए. तकरीबन 1 साल पहले उन्होंने पटना एम्स में अपनी सेवा शुरू की थी. वह शिवहर जिले के कुलाहा ठिकाठी के रहने वाले थे. 


बता दें कि बुधवार को बिहार में कोरोना के आंकड़ों में एक बार फिर कमी आई. राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण का दर 2 फ़ीसदी नीचे पहुंच गया है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में बुधवार को 2603 नए संक्रमित पाए गए. इनमें सबसे ज्यादा 316 पटना में मिले हैं. 7 अप्रैल के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण दर 2 फ़ीसदी से नीचे पहुंचा है. हालांकि पिछले 24 घंटे के दौरान 99 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो गई.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें