ब्रेकिंग
नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखसब फाजुल बात है, ऐसा कोई पैदा नहीं लिया जो.. सीएम नीतीश के इस्तीफे पर बोले अनंत सिंहBihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसानालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखसब फाजुल बात है, ऐसा कोई पैदा नहीं लिया जो.. सीएम नीतीश के इस्तीफे पर बोले अनंत सिंहBihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा

Bihar Road Accident: ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, गन्ना लदे ट्रैक्टर ने ली जान

Bihar Road Accident: पश्चिम चंपारण के मझौलिया में गन्ना लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक आदर्श कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है।

Bihar Road Accident
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Road Accident: पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा छपवा–तुरकौलिया मुख्य मार्ग पर नरिअरवा गांव के समीप हुआ, जहां ओवरलोड गन्ना लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की जान चली गई।


मृतक की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के बखरिया पंचायत वार्ड संख्या 8 निवासी प्रमोद साह के 25 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि आदर्श कुमार बाइक से अपने ससुराल कोटवा जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे गन्ना लदे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रैक्टर (नंबर BR 05G 9865) व ट्रॉली को जब्त कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।


घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता प्रमोद साह नेपाल में रहकर मजदूरी करते हैं, जबकि छोटे भाई का नाम अभिषेक कुमार है। आदर्श कुमार की शादी पिछले वर्ष ही हुई थी। पत्नी राधा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, उनके विलाप से गांव का माहौल गमगीन हो गया। इस हादसे के बाद बखरिया पंचायत में मातम पसरा हुआ है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें