BETTIAH: कट्टे के साथ डांस करती नर्तकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो बिहार के बेतिया स्थित विशंभरपुर का बताया जा रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
शादी–विवाह और पारंपरिक आयोजनों में नर्तकी के डांस की बढ़ती लोकप्रियता के बीच स्टेज पर खुलेआम कानून का मखौल उड़ाने का मामला बेतिया से सामने आया है। सोशल मीडिया पर बेतिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नर्तकी हथियार लहराते हुए स्टेज पर डांस करती हुई नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के विशंभरपुर पंचायत वार्ड नंबर 3 की है, जहां छठियार कार्यक्रम के दौरान ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। इसी दौरान स्टेज पर डांस कर रही एक नर्तकी अचानक कट्टा लेकर डांस करने लगी। यह नजारा देखकर वहां मौजूद भीड़ में हड़कंप मच गया। कार्यक्रम के दर्शकों में से कुछ युवकों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब वायरल है। हालांकि 1st Bihar इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि नर्तकी कट्टा हवा में लहराते हुए स्टेज पर डांस कर रही है और आसपास कुछ युवक भी नाचते दिख रहे हैं। इसी दौरान कार्यक्रम में मौजूद दो गुटों के बीच विवाद बढ़ गया और स्थिति मारपीट तक पहुंच गई। घटना की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों को दी गई है, वहीं वायरल वीडियो के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट
कट्टा पर ठुमके लगाती नर्तकी का वायरल वीडियो देखने के लिए इसे क्लीक करें.





