ब्रेकिंग
मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख

Bihar News: बिहार में अगलगी की घटना में चार परिवारों के घर जले, कई मवेशी भी झुलसे

Bihar News: बेतिया के यादव टोली गांव में भीषण आग लगने से चार परिवार के घर जलकर राख हो गए। मवेशी भी झुलसे, पीड़ितों ने प्रशासन से राहत और आर्थिक मदद की मांग की।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बेतिया के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत यादव टोली गांव में शनिवार रात भीषण आग लगने से चार परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग में सितम पासवान, सिकंदर पासवान, रविन्द्र पासवान और सुदामा पासवान के घर गंभीर रूप से प्रभावित हुए। 


आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा अनाज, नगदी, गहने, कपड़े, बर्तन सहित जीवन-यापन का सारा सामान खाक हो गया। साथ ही कई मवेशियों के झुलसने की खबर मिली है, जिससे पीड़ित परिवारों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे घरों को अपनी चपेट में ले लिया। 


जब तक घरवाले कुछ समझ पाते और आग बुझाने की कोशिश करते, तब तक अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। आग की भयावहता इतनी अधिक थी कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने बाल्टी, हैंडपंप और अन्य साधनों का उपयोग कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती, तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था।


घटना के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर उजड़ जाने से परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। पीड़ितों ने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री, आवास और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। आग लगने के कारणों को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है, जबकि पीड़ित परिवारों ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोगों ने आपसी रंजिश में जानबूझकर आग लगाई।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें