ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

अपने बर्थडे पर निशांत ने गरीबों को खिलाई खिचड़ी, खुद अपने हाथों से परोसा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत अपने जन्मदिन परदेर शाम पटना के महावीर मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने दरिद्र नारायण भोज का आयोजन किया और गरीबों को अपने हाथ से खाना खिलाया। निशांत कुमार के साथ उनके परिवार की लोग भी मौजूद थे।

BIHAR
दरिद्र नारायण भोज
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का आज जन्मदिन है। अपने बर्थडे पर निशांत ने अपने हाथों पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर के पास रहने वाले गरीबों को खिचड़ी खिलाई। इसे पहले सुबह-सुबह वो अपने जन्मदिन के मौके पर परिवार के सदस्यों के साथ पटना के महावीर पहुंचे थे। जहां निशांत ने भगवान भोले नाथ की पूजा की और उनका रुद्राभिषेक भी किया।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा अपने बेटे निशांत की जन्मदिवस के अवसर पर महावीर मंदिर के बाहर दरिद्र नारायण भोज का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत अपने जन्मदिन परदेर शाम पटना के महावीर मंदिर पहुंचे। जहां  उन्होंने दरिद्र  नारायण भोज का आयोजन किया और गरीबों को अपने हाथ से खाना खिलाया। निशांत कुमार के साथ उनके परिवार की लोग भी मौजूद थे। निशांत कुमार के साथ उनके परिवार की लोग भी शामिल थे और वहां उन्होंने कई लोगों को अपने हाथ से खाना खिलाया और काफी देर तक रहे। 


बता दें कि मुख्यमंत्री के बेटे निशांत का आज 44 वां जन्मदिवस है। आज सुबह ही उन्होंने महावीर मंदिर में जाकर वहां पूजा अर्चना की थी और हवन भी किया। निशांत के जन्मदिवस के अवसर पर उनकी माता हमेशा दरिद्र नारायण भोज का आयोजन करती थी उसी परंपरा को आज भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चला रहे हैं और अपने बेटे के जन्मदिवस के अवसर पर हर साल दरिद्र नारायण  नारायण भोज का आयोजन करते हैं


गौरतलब है कि बीते कुछ समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेहत को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच निशांत ने पिता की तबीयत को लेकर सफाई दी थी और तभी से उनके सक्रिय राजनीति में आने की अटकलें तेज हो गई है। आज उनके जन्मदिन पर जदयू कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर निशांत को बर्थडे की बधाई दी और राजनीति में उतरने की उम्मीद जताई है।हालांकि निशांत ने अब तक अपनी सक्रिय राजनीति में एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन पार्टी में यह माना जा रहा है कि वे जदयू में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वाभाविक उत्तराधिकारी बन सकते हैं। तभी तो पोस्टर में उन्हें कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके मांगों को मानने के लिए धन्यवाद तक दे दिया गया है। 


ज्ञात हो कि निशांत के समर्थकों में उनके राजनीति में एंट्री को लेकर उत्साह साफ दिख रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि निशांत कब अपनी राजनीतिक पारी की औपचारिक शुरुआत करते हैं और क्या इस पारी में वे अपने पिता के नक़्शे-कदम पर चल पाने में कामयाब होते हैं या फिर अपनी पहचान और राह खुद बनाते हैं।


पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें