ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, नए नगर पंचायत, परिषद, निगम को मंजूरी

PATNA : मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है. आज हुई कैबिनेट की बैठक में केवल एक एजेंडे पर मुहर लगी है. राज्य में नगर

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, नए नगर पंचायत, परिषद, निगम को मंजूरी
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :  मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है. आज हुई कैबिनेट की बैठक में केवल एक एजेंडे पर मुहर लगी है. राज्य में नगर विकास एवं आवास विभाग से जुड़े  नगर पंचायत, नगर परिषद, नगर निकाय और नगर निगम के गठन को सरकार ने मंजूरी दे दी है.

राज्य सरकार ने बिहार में पांच नगर निगम बनाए जाने को मंजूरी दी है, जबकि 12 नगर निकाय भी बनाए गए हैं.32 नगर पंचायत को नगर परिषद का दर्जा दिया गया है आठ नए नगर परिषद भी बनाए गए हैं.इसके अलावा सरकार ने 103 नए नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी है.

राज्य सरकार ने अब सासाराम को नगर निगम बनाने का फैसला किया है. जबकि मोतिहारी नगर परिषद को अब मोतिहारी नगर निगम, बेतिया नगर परिषद को बेतिया नगर निगम, मधुबनी नगर परिषद को मधुबनी नगर निगम और समस्तीपुर नगर परिषद को समस्तीपुर नगर निगम का दर्जा दिया गया है.

8 नए नगर परिषद को भी मंजूरी दी गई है. पटना के बिहटा को अब नगर परिषद का दर्जा दिया गया है. साथ ही साथ संपतचक को भी नगर परिषद बनाया गया है. इसके अलावा समस्तीपुर में ताजपुर और शाहपुर पटोरी नगर परिषद होंगे. लखीसराय में सूरजगढ़ा नगर परिषद और सुपौल में त्रिवेणीगंज को नगर परिषद का दर्जा दिया गया है. मधेपुरा के उदाकिशुनगंज और बेगूसराय के बरौनी को भी नगर परिषद का दर्जा दिया गया है.

सरकार ने 12 नगर निकाय भी बनाए हैं. इनमें बिहार शरीफ नगर परिषद, मसौढ़ी नगर परिषद खगड़िया नगर परिषद, सिवान नगर परिषद, शेखपुरा नगर परिषद, बरबीघा नगर परिषद, बिहट नगर परिषद, डुमराव नगर परिषद, बक्सर नगर परिषद, हाजीपुर नगर परिषद, सुल्तानगंज नगर परिषद और नवादा नगर परिषद शामिल है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें