ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

सड़क हादसे में भोजपुरी सिंगर समेत 2 की मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

BUXAR: भोजपुरी सिंगर मुकेश पांडेय समेत दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है. मुकेश की बाइक में एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. जिससे उनकी मौत हो गई. यह घटना सोनवर्षा ओप

सड़क हादसे में भोजपुरी सिंगर समेत 2 की मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
Manish Kumar
2 मिनट

BUXAR:  भोजपुरी सिंगर मुकेश पांडेय समेत दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है. मुकेश की बाइक में एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. जिससे उनकी मौत हो गई. यह घटना सोनवर्षा ओपी क्षेत्र के महादेवगंज के पास की है.

घटनास्थल पर हो गई मौत

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आमने सामने की टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही मुकेश की मौत हो गई. जबकि बाइक पर बैठे दो और लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज के दौरान श्रवण कुमार की मौत हो गई. एक युवक का इलाज चल रहा है. तीनों दिनारा थाना क्षेत्र के चिताव गांव के रहने वाले थे.

भतीजा को पहुंचाने जा रहे थे आरा

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मुकेश पांडेय बाइक से अपने भतीजे को आरा पहुंचाने जा रहे थे. इस दौरान रास्ते में एक और शख्स मिल गया और वह भी आरा साथ जाने के लिए कहने लगा. तीनों एक ही बाइक से जा रहे थे. इस दौरान ही सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी. घटना के बाद कार ड्राइवर फरार हो गया. फिलहाल पुलिस कार के ड्राइवर के बारे में पता चला रही है. वही, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें