ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

मतदान के बाद नौबतपुर में खूनी तांडव, घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या

PATNA : बड़ी खबर पटना के नौबतपुर से आ रही है, जहां मतदान के बाद अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है. पुलिस की सुरक्षा के दावे को ठेंगा दिखाते हुए अपराधियों ने मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है.&n

मतदान के बाद नौबतपुर में खूनी तांडव, घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या
Anamika
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर पटना के नौबतपुर से आ रही है, जहां मतदान के बाद अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है. पुलिस की सुरक्षा के दावे को ठेंगा  दिखाते हुए अपराधियों ने मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है. 

मामला नौबतपुर के तिसखोरा की है, जहां अपराधियों ने घर में घुसकर मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है. मृतक की पहचान तिसखोरा के ही चंदन मांझी के रुप में की गई है. 

बताया जा रहा है कि बुधवार की रात चंदन अपने घर में घरवालों के साथ सो रहा था. तभी देर रात अपराधियों ने घर में घुसकर उसे गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. हालांकि अभी तक हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस घरवालों से पूछताछ कर रही है. वहीं आसपास के लोगों ने भी आधी रात को गोली की आवाज सुनी थी.  इन सब के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें