ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सोशल मीडिया के जुनून ने ली जान की बाजी, युवक रेल इंजन पर चढ़कर हुआ घायल Life Style: नकली कॉफी से रहें सावधान, आपकी सुबह की चुस्की बिगाड़ सकती है सेहत Bihar News: विधान परिषद डाटा डिलीट मामले में SIT का गठन, CIBER SP की अगुआई में 6 सदस्यीय टीम करेगी जांच Bihar Crime News: गया में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों का पुलिस के खिलाफ हंगामा Bihar News: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, एक युवक गिरफ्तार Bihar News: बिहार को मिलेगा नया एयर कनेक्शन, इस एयरपोर्ट से उड़ानें होंगी जल्द शुरू Bihar News: पुलिस टीम पर हमले में 3 जवान घायल, अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी Bihar News: बिहार में गर्मी से बचाव का अनोखा ठिकाना, मिलेगा गोवा जैसा मजा; जानिए... Iran Israel War: खामनेई ने किया जंग का ऐलान, फतह मिसाइल से इजरायल पर हमला; तेल अवीव और तेहरान में भारी तबाही Bihar News: DGP का सख्त आदेश, गवाही से गैरहाजिर पुलिस अधिकारियों के वेतन में होगी कटौती

यहां लगी सम्राट जरासंध की 21 फीट ऊंची प्रतिमा...इस समाज के लोग मानते हैं अपना पूर्वज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजगीर स्थित जयप्रकाश उद्यान में सम्राट जरासंध स्मारक का फीता काटकर अनावरण किया। महान सम्राट जरासंध की यह 21 फीट ऊंची प्रतीकात्मक प्रतिमा है। बिहार में चन्द्रवंशी समाज के लोग सम्राट जरासंध को अपना पूर्वज मानते हैं।

यहां लगी सम्राट जरासंध की 21 फीट ऊंची प्रतिमा...इस समाज के लोग मानते हैं अपना पूर्वज

08-Mar-2025 02:57 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजगीर स्थित जयप्रकाश उद्यान में सम्राट जरासंध स्मारक का फीता काटकर अनावरण किया। महान सम्राट जरासंध की यह 21 फीट ऊंची प्रतीकात्मक प्रतिमा है। बिहार में चन्द्रवंशी समाज के लोग सम्राट जरासंध को अपना पूर्वज मानते हैं। लोकार्पण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने सम्राट जरासंध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर से हमारा पुराना रिश्ता है। हम बचपन से ही यहां आते हैं। बिहार की बागडोर संभालने के बाद वर्ष 2009 में हम राजगीर में सात दिन रहे थे और यहां के सभी महत्वपूर्ण स्थलों को जाकर देखा था। उसके बाद राजगीर के सभी ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का विकास कराया गया, लेकिन सम्राट जरासंध के अखाड़े की स्थिति को ठीक नहीं कर पाए क्योंकि यह स्थल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन प्रतिबंधित है। हम सम्राट जरासंध के अखाड़ा को विकसित करना चाहते थे, लेकिन प्रतिबंधित क्षेत्र होने के कारण यह संभव नहीं हो सका। इसलिए जरादेवी मंदिर एवं जेपी उद्यान के बगल में जरासंध स्मारक निर्माण कराने का निर्णय लिया और 27 नवम्बर 2022 को इसकी घोषणा की। वर्ष 2023 में सम्राट जरासंध स्मारक का निर्माण कार्य शुरू हुआ। 

आज यहां पर सम्राट जरासंध की 21 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई गई है और यहां पार्क भी बनकर तैयार है। आज सम्राट जरासंध के स्मारक एवं उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया है। बिहार में चन्द्रवंशी समाज के लोग सम्राट जरासंध को अपना पूर्वज मानते हैं। इसे देखते हुए वर्ष 2023 से सरकारी तौर पर जरासंध महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सम्राट जरासंध की जीवनी पर म्यूरल्स (भित्तिचित्र), जरासंध जानकारी केंद्र एवं परिसर के जल संरक्षण संरचना का अवलोकन किया।