ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

मुजफ्फरपुर में अत्यधिक ठंड के कारण 8वीं तक के सभी स्कूल 01 जनवरी तक बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

मुजफ्फरपुर में शीतलहर और ठंड के कारण 29 दिसंबर से 01 जनवरी तक 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। वही डीएम के आदेश के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार अरविंद सिन्हा ने भी स्कूलों को बंद रखने को लेकर निर्देश जारी किया है।

bihar
4 दिन और स्कूल बंद
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: बिहार में ठंड का कहर जारी है। कपकपाती ठंड, शीतलहर और कुहासे ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। लोगों का घरों से बाहर निकलना दुभर हो गया है। वही बच्चों का ख्याल रखते हुए इस अत्यधिक ठंड को लेकर मुजफ्फरपुर डीएम ने आठवीं तक के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को 29 दिसंबर से लेकर 01 जनवरी तक यानी चार दिन और बंद रखने का आदेश जारी किया है। 


वही जिला शिक्षा पदाधिकारी  कुमार अरविंद सिन्हा ने भी स्कूलों को बंद रखने को लेकर निर्देश जारी किया है। यह कहा है कि मुजफ्फरपुर जिले में पड़ रही अत्याधिक ठंड के कारण कम तापमान की स्थिति बनी होने से बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावाना के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी, मुजफ्फरपुर के आदेश ज्ञापांक 3363/ विधि, दिनांक 23.12.2025 द्वारा दिनांक 28.12.2025 तक जिले के सभी निजी / सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में वर्ग 8वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। 


वर्तमान में ठंड की स्थिति बनी होने के कारण दिनांक-29.12.2025 से 01.01.2026 तक जिले के सभी निजी / सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में वर्ग 8वीं तक की सभी शैक्षणिक गतिविधि प्रतिबंधित रहेगा। वर्ग 8वीं से ऊपर की सभी कक्षाऐं पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 03:30 बजे तक संचालित की जा सकती है। विद्यालय प्रबंधन को एतद् द्वारा निदेश दिया जाता है कि वे उल्लिखित आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निधारित करेंगे। प्री-बोर्ड / बोर्ड की परीक्षा हेतु संचालित किये जाने वाले विशेष कक्षाओं / परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा। उक्त पर जिला पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर का अनुमोदन प्राप्त है। 


इससे पहले, जिलाधिकारी के आदेश पर 28 दिसंबर 2025 तक स्कूलों को बंद किया गया था। बड़ी कक्षाएं (9वीं से ऊपर): कक्षा 8वीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 10:00 बजे से दोपहर 03:30 बजे तक संचालित की जा सकती हैं। छूट: प्री-बोर्ड/बोर्ड परीक्षाओं के लिए संचालित विशेष कक्षाएं या परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रहेंगी। विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि वे आदेश का सख्ती से पालन करें।


इसकी प्रतिलिपि सभी कोटि के विद्यालय प्रधान/प्राचार्य एवं प्रबंधक सरकारी एवं निजी विद्यालय, मुजफ्फरपुर को भेजी गयी है। वही सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी / थानाध्यक्ष / बाल विकास परियोजना पदाधिकारी / सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी / जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर /अनुमंडल पदाधिकारी, पूर्वी एवं पश्चिमी, मुजफ्फरपुर, उप विकास आयुक्त, मुजफ्फरपु, वरीय पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर को भी भेज दी गयी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें