ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में 25 वर्षीया विवाहिता की गला दबाकर हत्या, खेत से मिला शव, 5 साल पहले हुई थी शादी

मुजफ्फरपुर के मीनापुर में 25 वर्षीय विवाहिता पार्वती कुमारी का शव खेत से बरामद हुआ। गला दबाकर हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी। महिला की 5 साल पहले शादी हुई थी और 2 साल की एक बेटी है।

बिहार
परिजनों में मचा कोहराम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के दाऊद छपरा गांव में रविवार की शाम में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के दो खेतों के बीच 25 वर्षीय एक विवाहित महिला का शव बरामद हुआ। महिला की पहचान स्थानीय निवासी 25 वर्षीय पार्वती कुमारी के रूप में हुई है। प्रथमदृष्टया यह मामला गला दबाकर हत्या का प्रतीत होता है, क्योंकि मृतका के गले पर गहरे निशान पाए गए हैं।


स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत मीनापुर थाने की पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर राम इकबाल प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि जांच-पड़ताल जारी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


5 साल पहले हुई थी शादी, 2 साल की है एक बेटी

पार्वती की शादी दिसंबर 2020 में गरहा के पटियासा में हुई थी और उसकी एक 2 साल की मासूम बेटी भी है। मृतिका लगातार अपने मायके और ससुराल आती-जाती रहती थी। किसान परिवार की बेटी थी ।


हत्या की वजह खंगाल रही पुलिस

पुलिस मृतका के परिजनों और स्थानीय लोगों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे के सही कारणों का पता लगाया जा सके। इस जघन्य घटना ने एक बार फिर इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।


थानेदार ने की हत्या की पुष्टि

मीनापुर थानेदार राम इकबाल प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच और सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर, पुलिस को अवैध संबंध या प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने की आशंका है।


मिली जानकारी के अनुसार पार्वती कल रात से गायब थी । आज उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतका मायके में थी तभी अचानक गायब हो गयी। परिवार वालों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई अतापता नहीं चल सका, इसी बीच उसका शव खेत से बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें