ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले में बेलगाम होते वाहन चोरों के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। SSP कांतेश कुमार मिश्रा के कड़े निर्देश पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक अंतरजिला गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को दबोच लिया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।


CCTV और तकनीकी सर्विलांस से मिली कामयाबी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले की शुरुआत 19 मार्च 2026 को हुई, जब ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से मंजू देवी नामक महिला की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। घटना के बाद पीड़िता ने ब्रह्मपुरा थाना में कांड संख्या- 92/26 दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (नगर-02) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष को मुख्य भूमिका सौंपी गई।


जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर पुलिस अपराधियों के करीब पहुंची। 20 मार्च को मिली एक गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने कांटी थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार अपराधियों की पहचान: पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के निवासी मो. अरमान और मो. हलचल के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाता था और पलक झपकते ही मास्टर चाबी के सहारे बाइक लेकर फरार हो जाता था।


मोहम्मद अरमान का लंबा आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त मो. अरमान एक शातिर और पेशेवर चोर है। वह पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। उसके खिलाफ सदर थाना और ब्रह्मपुरा थाना में चोरी के कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं, जिनमें सदर थाना कांड संख्या- 273/23, 277/23 और ब्रह्मपुरा थाना कांड संख्या- 08/26 शामिल हैं।


गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी: इस सफलता पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन गिरफ्तारियों से जिले में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगेगी। फिलहाल पुलिस इन अपराधियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि इनके अन्य साथियों का पता लगाया जा सके और चोरी की गई अन्य बाइकों की बरामदगी की जा सके। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरोह के खुलासे से चोरी के कई अन्य मामलों से भी पर्दा उठ सकता है। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें