ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

मोहम्मद फंटू से आर्यन सिंह बने कोचिंग संचालक के खिलाफ FIR, रिलेशन बनाने का छात्राओं पर बनाता था दबाव

कटिहार में मोहम्मद फंटू द्वारा फर्जी नाम आर्यन सिंह बनकर कोचिंग चलाने और छात्राओं पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का मामला सामने आया है। छात्राओं की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

bihar
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KATIHAR: बिहार की राजधानी पटना में मेडिकल की तैयारी करने वाली छात्रा के साथ रेप के बाद हत्या कर दी गयी। वही बक्सर में भी भाई के साथ ट्यूशन पढ़कर कर घर लौट रही छात्रा के साथ मनचलों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। बिहार की बेटियों के साथ एक के बाद एक मामला सामने आ रहा है। अब ताजा मामला बिहार के कटिहार जिले में एक हैरान कर देने वाला सामने आया है, जहां अपना नाम बदलकर कोचिंग चलाया जा रहा था।


मुस्लिम युवक मोहम्मद फंटू अपनी पहचान छिपाकर और नाम आर्यन सिंह रखकर कोचिंग चला रहा था। फंटू पर यह आरोप है कि वह कोचिंग में पढ़ने आने वाली छात्राओं के साथ जबरन रिलेशन बनाने का दबाव डालता था और एजुकेशनल टूर के बहाने नेपाल जैसे जगहों पर ले जाता और लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें करता था। छात्राओं ने इस बात की शिकायत पुलिस से की जिसके बाद आरोपी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज किया गया। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फंटू फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


बताया जाता है कि मोहम्मद फंटू ने मनिहारी में गैप इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलॉजी वेलफेयर ट्रस्ट के नाम से कोचिंग खोल रखा था। जिसमें कई छात्र-छात्राओं ने एडमिशन कराया था। उसे सभी आर्यन सिंह के नाम से जानते थे। फंटू ने अपना नाम बदलकर आर्यन सिंह रख लिया था। किसी को यह पता नहीं था कि वो मुसलमान है। एजुकेशन टूर के नाम पर वह लड़कियों को पूर्णिया ले जाने की बात कहता था और नेपाल ले जाता था। खुद पीड़ित छात्राओं ने इस बात की जानकारी दी। कहा कि नेपाल में शराब पीने और शारीरिक संबंध बनाने का वह दबाव डाला करता था। छात्राओं के साथ गलत व्यवहार करता था। 


अपना धर्म और पहचान छिपाकर फंटू खुद को हिंदू कहता था और आर्यन सिंह बनकर कटिहार में रहकर कोचिंग चला रहा था। लेकिन उसकी करतूत ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं थी। कोचिंग में पढ़ने वाली एक छात्रा ने इस बात की शिकायत मनिहारी थाने में की। तब वहां की महिला पुलिस पदाधिकारी ने आरोपी फंटू को बचाने की कोशिश करने लगी। वह छात्रा को धमकाते हुए शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने लगी। जब छात्रा को लगा कि यहां कोई उसकी फरियाद सुनने वाला नहीं है तब वह अपने परिजनों को लेकर कटिहार एसपी के पास गई जहां उसने मोहम्मद फंटू की करतूत की जानकारी दी। 


छात्रा की बातें सुनने के बाद एसपी भी हैरान रह गये। उन्होंने तुरंत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित थाने को दिया। एसपी के निर्देश के बाद मनिहारी थाने में आरोपी फंटू के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस कप्तान का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है, दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वह कही भी चला जाए पुलिस उसे ढूंढ निकालेगी। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें