ब्रेकिंग
पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा

स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Bihar News: मुजफ्फरपुर के शादी समारोह में भोजपुरी गायक धनंजय शर्मा ने महिला डांसर को मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। गायक और डांसर ने इसे मजाक बताया, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Bihar News
© Social media
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में 11 मार्च को एक शादी समारोह के दौरान स्टेज शो का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में भोजपुरी गायक धनंजय शर्मा को महिला डांसर को उठाकर मंच से नीचे भीड़ की ओर फेंकते हुए देखा जा सकता है।


घटना मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के मौना गांव में हुई। शादी समारोह में मंच पर गाना और नृत्य का कार्यक्रम चल रहा था और दर्शक तालियों और हूटिंग के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ा रहे थे। उसी दौरान गायक धनंजय शर्मा महिला डांसर के पास पहुंचे और कुछ सेकंड में उसे उठाकर नीचे फेंक दिया।


वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की प्रतिक्रिया मिश्रित रही। कई लोगों ने इसे कलाकार के अपमानजनक व्यवहार के रूप में देखा और इसे खतरनाक बताया, जबकि कुछ इसे स्टेज शो का हिस्सा और मनोरंजन का स्टंट मान रहे हैं।


धनंजय शर्मा ने वीडियो के माध्यम से सफाई दी कि यह घटना किसी को नुकसान पहुंचाने की मंशा से नहीं हुई थी और यह कार्यक्रम के दौरान मजाक के तौर पर हुई। महिला डांसर ने भी पुष्टि की कि यह सब हंसी-मजाक में हुआ और उसे कोई आपत्ति नहीं है।


मुजफ्फरपुर पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है। एएसपी गरिमा कुमारी ने बताया कि पुलिस वीडियो की वास्तविकता और समय-स्थान की पुष्टि कर रही है। अगर किसी की ओर से शिकायत दर्ज होती है, तो उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें